Dec 15, 2021, 11:47 IST

Punjab में बड़ी दाव खेलने की तैयारी में आप, बलबीर सिंह राजेवाल को बना सकती है CM चेहरा

Punjab में बड़ी दाव खेलने की तैयारी में आप, बलबीर सिंह राजेवाल को बना सकती है CM चेहरा
नई दिल्ली: पंजाब में आम आदमी पार्टी बड़ा दांव खेलने की तैयारी में नज़र आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल को आम आदमी पार्टी पंजाब में सीएम का चेहरा बना सकती है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, पार्टी भगवंत मान और राजेवाल के नाम पर सर्वे करवा रही है, जिसके बाद सीएम चेहरे का ऐलान किया जा सकती है। बता दें एक साल तक चले किसान आंदोलन में थी बलबीर सिंह राजेवाल ने बड़ी भूमिका निभाई थी।

जिस बलबीर सिंह राजेवाल को आम आदमी पार्टी पंजाब में सीएम चेहरा बना सकती है, उन्होंने आंदोलन के दौरान जब गुरुनाम सिंह चढूनी ने राजनीति में जाने की बात कही थी तो उन्हें संयुक्त किसान मोर्चा से बाहर निकाल दिया था, लेकिन अब खुद उनके राजनीति में आने की बाते हो रही है।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के प्रमुख नेता के रूप में उभरे भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) गुट के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने रविवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनका संगठन चुनाव में किसी पार्टी का समर्थन करेगा।

बलबीर ने कहा, ''हमने अतीत में चुनावों के दौरान विभिन्न दलों का समर्थन किया है। चुनाव घोषित होने के बाद हम फैसला करेंगे कि किसे समर्थन देना है।''माना जाता है कि आम आदमी पार्टी (आप) राजेवाल के संपर्क में है और उन्होंने राज्य में पार्टी के सत्ता में आने पर उन्हें सरकार में एक महत्वपूर्ण पद देने की पेशकश की है।