Jan 14, 2022, 11:50 IST

UP Election 2022: BJP ने 172 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार किए फाइनल, इन दिग्गजों का कटा टिकट!

UP Election 2022: BJP ने 172 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार किए फाइनल, इन दिग्गजों का कटा टिकट!

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 172 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों को अंतिम रूप दे दिया है। बीजेपी की पहली लिस्ट में ओबीसी 22, सवर्ण 21, एससी जाति समुदाय के 8 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि जाट 11, गुर्जर 5, ब्राह्मण 7, राजपूत 9 को भी टिकट दिया गया है।

गढ़ मुक्तेश्वर से बीजपी विधायक कमल सिंह मलिक का टिकट काट दिया है और उनकी जगह हरेन्द्र सिंह को बीजेपी का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, आगरा की खैरागढ़ विधानसभा से बीजेपी विधायक महुश गोयल का भी टिकट काटा गया है।, यहां से भगवान सिंह कुशवाह बीजेपी से नए उम्मीदवार होंगे। पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की पत्नि संगीता चौहान का भी टिकट कट गया है।

गाजियाबाद की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने अपने पुराने प्रत्याशियों पर ही दांव खेला है और किसी का भी टिकट नहीं काटा है।

भाजपा संभावितों की सूची
1: अतरौली - संदीप सिंह
2: आगरा कैंट - डॉ जीएस धर्मेश
3: छटा - चौधरी लक्ष्मीनारायण
4: साहिबाबाद - सुनील वर्मा
5: गाजियाबाद - अतुल गर्ग
6: जेवर - धीरेंद्र सिंह
7: मेरठ शहर - सुनील बराला
8: मेरठ कैंट - वर्तमान विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के बेटे
9: मेरठ दक्षिण - सोमेंद्र तोमर
10: सरधना - संगीत सोम
11: मुजफ्फरनगर - सुरेश राणा
12: आगरा - योगेंद्र उपाध्याय

सूत्रों के मुताबिक, मथुरा से श्रीकांत शर्मा, नोएडा से पंकज सिंह, दादरी से तेजपाल नगर को मैदान में उतारा जा सकता है।