Jan 26, 2022, 13:40 IST

Republic Day 2022: 26 January को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस ?

Republic Day 2022: 26 January को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस ?

नई दिल्ली: भारत को आजादी 15 अगस्त, 1947 में मिली थी, लेकिन देश को गणतंत्र घोषित करने में 26 जनवरी, 1950 तक का इंतजार करना पड़ा। अब जब देश आज 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है तो हम आपको इसके बारे में बताते हैं। आखिर ऐसा क्यों हुआ। ये आश्चर्यजनक हो सकता है, लेकिन एक ऐसा भी समय था,जब हमारे नेता ब्रिटिश से पूरी तरह आजाद नहीं थे।

हमारे नेता डोमिनन स्टेटस के पक्ष में थे। जहां पर यूके का मोनार्च ही भारतीय संविधान का अध्यक्ष होगा। साल 1927 के दरमियान भगत सिंह और हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन की भारतीय राजनीति में मांग बढ़ रही थी। कांग्रेस से अलग भगत सिंह और उनकी फौज ने भारत की पूरी आजादी की बात रखी। 

अब इससे इंडियन नेशनल कांग्रेस के जो युवा नेता थे सुभाष चंद्र बोस, जवाहर लाल नेहरु वे भी प्रभावित हो गए। उन्होंने कांग्रेस से मांग की कि वे भी पूरी आजादी की मांग करे, लेकिन उनकी ये आवाज सुनी नहीं गई। दिसंबर 1928 में आईएनसी ने डोमिनन स्टेटश की मांग करते हुए एक प्रस्ताव लाई और ब्रिटिश सरकार को एक साल का समय दिया।

ब्रिटिश ने इस विचार को नकार दिया, ये कहते हुए कि भारत डोमिनन स्टेटस के लिए अभी तैयार नहीं है। अब इससे कांग्रेस नाराज हो गई। लाहौर में 1929 में एक सेशन के दौरान नेहरू को अध्यक्ष चुन लिया गया और कांग्रेस ने डोमिनन स्टेटस से अलग पूर्ण स्वराज के लिए वोट किया। इसके बाद एक प्रस्ताव पारित हुआ कि 1930 में जनवरी के आखिरी रविवार को स्वतंत्रा दिवस के रूप में मनाया जाए। जनवरी का आखिरी रविवार 1930 में 26 तारीख को पड़ा।

इस दिन जवाहर लाल नेहरु ने लाहौर में रवि नदी के किनारे तिरंगा फहराया। इसके बाद भारत ने 26 जनवरी 1930 को स्वतंत्रा दिवस के रूप में मनाया। लेकिन ब्रिटिश तभी भी थे। 15 अगस्त 1947 से पहले जब भारत को आजादी मिली, हमारी संविधान सभा जिसका गठन 1946 में हो गया था और हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 तक तैयार हो गया था। तब जो नेता थे उन्होंने दो महीने और रुकने का निर्णय लिया। ऐसे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है।