Mon, 20 Feb 2023

तुर्की और सीरिया का भी खेवनहार बना भारत

तुर्की और सीरिया का भी खेवनहार बना भारत

आर्थिक तबाही से कराह रहे श्रीलंका को उबारने के बाद भारत मानवता की रक्षा के लिए तुर्की और सीरिया का भी खेवनहार बन गया। तुर्की और सीरिया के भूकंप पीडि़तों की आपातकालीन मदद करने के लिए जिस तरह से भारत ने सक्रियता दिखाई वह मिसाल बन गई। भारत की ऐसी दरियादिली को देखकर दुनिया न सिर्फ हैरान रह गई, बल्कि पीएम मोदी और हिंदुस्तान के इस जज्बे को सलाम भी कर रही है। इससे पहले अफगानिस्तान में आए संकट और यूक्रेन के युद्ध पीडि़तों के लिए भी भारत ने मानवीय मदद को सर्वोपरि रखा। भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि उसके लिए पूरा विश्व एक परिवार की तरह है, क्योंकि भारत की पारंपरिक भावना ही …समस्त तु वसुधैव कुटुंबकम… की रही है।

अब यह भारत वैश्विक मंदी से जूझ रही दुनिया को न सिर्फ रास्ता दिखा रहा है, बल्कि अमरीका के लिए भी संजीवनी बन गया है। जो अमरीका वैश्विक मंदी से बचने के लिए और बेरोजगारी के संकट से उबरने के लिए परेशान था, अब उसे भारत ने संजीवनी दे दी है। हाल ही में एयर इंडिया और बोइंग समझौते से अमरीका को न सिर्फ आर्थिक फायदा होगा, बल्कि करीब दस लाख नौकरियां पैदा होंगी। इससे वैश्विक मंदी का सामना करने में अमरीका को मदद मिलेगी। भारत के इस निर्णय से अमरीका अब मुरीद बन गया है। अमरीका के एक सांसद ने कहा है कि अमेरिकी कंपनियां अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता ला रही हैं और भारत उनका एक स्वाभाविक भागीदार बन गया है।

Advertisement