Jul 15, 2023, 20:10 IST

राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर तेज बारिश, IMD ने 19 जुलाई तक अलर्ट किया जारी

राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर तेज बारिश, IMD ने 19 जुलाई तक अलर्ट किया जारी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज शाम एक बार फिर कई जगहों पर तेज बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 5 दिनों का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली सरकार ने भी आशंका जताई है कि दिल्ली में भारी बारिश से एक बार फिर स्थिति खराब हो सकती है।

बता दें सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर यमुना में आई बाढ़ की की समीक्षा की गई। बाढ़ और बारिश से होने वाले संकट को दूर करने की रणनीतियों पर बात हुई।