Sep 6, 2023, 12:32 IST

G20 Summit: भारत मंडपम में लगी दुनिया की सबसे ऊंची 'नटराज' की मूर्ति,

G20 Summit: भारत मंडपम में लगी दुनिया की सबसे ऊंची 'नटराज' की मूर्ति, 

New Delhi: नई दिल्ली का प्रगति मैदान G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार है। प्रगति मैदान के भारत मंडपम में दुनियाभर के नेता बैठक करेंगे। शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम में दुनिया की सबसे ऊंची नटराज मूर्ति को स्थापित किया गया है।

28 फीट ऊंची इस मूर्ति का वजन करीब 20 टन है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसके वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है। यह वीडियो वायरल हो गया है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यह अष्टधातु की मूर्ति है। इसमें भगवान शिव को तांडव नृत्य मुद्रा में दिखाया गया है। यह मुद्रा ऊर्जा और जीवन शक्ति बिखेरती है।

मूर्ति को धातु ढलाई की प्राचीन खोई-मोम विधि का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है। 9वीं शताब्दी ईस्वी पूर्व से इस विधि से मूर्ति बनाई जा रही है। चोल काल से नटराज की मूर्तियों का इस तरह निर्माण हो रहा है। भारत मंडपम में लगी मूर्ति को तांबा, जिंक, लेड, टीन, चांदी, सोना, पारा और लोहा को मिलाकर बनाया गया है।

मूर्ति को बनाने में 7 महीने लगे हैं। इसे तमिलनाडु में तैयार किया गया था। नई दिल्ली को G20 सम्मेलन के चलते देश की समृद्ध विविधता को दर्शाने वाली कई मूर्तियों और पोस्टरों से सजाया गया है। लोग इसे देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।