Mar 18, 2023, 09:24 IST

फौज युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार, चीन-पाक के साथ टकराव पर बोले इंडियन आर्मी चीफ मनोज पांडे

फौज युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार, चीन-पाक के साथ टकराव पर बोले इंडियन आर्मी चीफ मनोज पांडे

नई दिल्ली: वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान के साथ टेंशन के बीच सेना प्रमुख मनोज पांडे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी सेना युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है। हर परिस्थिति में करार जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीक का इस्तेमाल कर भारतीय सेना खुद को आधुनिक बना रही है। आने वाले समय में अगर युद्ध होता है, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गेम चेंजर साबित हो सकता है। आर्मी चीफ ने कहा कि हम खुद को आधुनिक और अधिक चुस्त बनाने के लिए परिवर्तन ला रहे हैं। यह प्रक्रिया हमें युद्ध के लिए तैयार रहने में सक्षम बनाती है। इसे हम भविष्य की सभी चुनौतियों का प्रभावी तरीके से सामना करने के लिए तैयार हो पाएंगे।

केंद्र सरकार द्वारा पिछले साल शुरू की गई अग्निपथ भर्ती योजना सेना प्रमुख ने कहा कि इससे न केवल सेना को, बल्कि समाज और देश को भी फायदा होगा। उन्होंने इसे परिवर्तनकारी सुधार करार दिया। साथ ही उन्होंने इसके सही कार्यान्वयन को महत्त्वपूर्ण बताया। उन्होंने यह भी कहा कि कम समय में प्रशिक्षण देने जैसे मुद्दे महत्त्वपूर्ण हैं। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच बढ़े तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कही कि सीमा पर स्थिति स्थिर बनी हुई है। हर घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम समाधाना की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बता दें कि लद्दाख के डेपसांग और डेमचॉक में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।