Sep 12, 2022, 20:20 IST

AAP के अहमदाबाद दफ्तर पर गुजरात पुलिस की रेड, भाजपा पर भड़के सीएम केजरीवाल

AAP के अहमदाबाद दफ्तर पर गुजरात पुलिस की रेड, भाजपा पर भड़के सीएम केजरीवाल
गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल काफी सक्रिय हैं। गुजरात भाजपा का गढ़ कहा जाता है लेकिन यहां आप पार्टी सत्ता में आने के लिए पुरजोर तरीके से मेहनत कर रही है। गुजरात में आम आदमी पार्टी के नेता इसुदान गढ़वी ने ट्वीट कर कहा कि “केजरीवाल जी के अहमदाबाद पहुँचते ही आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद ऑफिस पर गुजरात पुलिस की रेड। दो घंटे तलाशी लेकर चले गए। कुछ नहीं मिला। बोले फिर आयेंगे।” जिसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि “गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। “आप” के पक्ष में गुजरात में आँधी चल रही है। दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।”