Feb 16, 2022, 10:05 IST

Corona Update: पिछले 24 घंटे में देश में आए Corona के 30,615 नए मामले, 514 लोगों की हुई मौत

Corona Update: पिछले 24 घंटे में देश में आए Corona के 30,615 नए मामले, 514 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से पैदा हुई तीसरी लहर धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन अभी भी मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने बुधवार को 30,615 नए कोविड-19 संक्रमण की सूचना दी, जो कल की तुलना में 11 प्रतिशत ज्यादा है।

पिछले 24 घंटे में 514 लोगों की मौत इस वायरस के कारण हुई है, जिसमें से अकेले केरल में 304 लोगों की जान गई है। देश में इस महामारी से मरने वालों की तादाद 5,09,872 हो गई है।

भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में चार लाख से कम होते हुए 370240 हो गया है, जिसके साथ ही कुल मामलों की सक्रिय दर में भी कमी देखने को मिली है और यह लंबे समय बाद यह 1 फीसदी से नीचे गिरते हुए 0.87% हुआ है। जबकि दैनिक सकारात्मकता दर 2.45% तक पहुंच गई है।

इसके साथ ही राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1,73,86,81,675 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 41,54,476 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

देश में रिकवरी दर वर्तमान में 97.94% है। पिछले 24 घंटों में 82,988 ठीक होने से इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 4,18,43,446 हो गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 12,51,677 सैंपल टेस्ट किए गए है, जिसके साथ ही देश में कुल 75,42,84,979 टेस्ट किए जा चुके हैं।

देखें किस राज्य में कितने मामले:

S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday                  Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
Death During Day
 (a)
Death Reconciled
 (b)
Total (a+b)
1 Andaman and Nicobar Islands 117  10   9735  10   129    
2 Andhra Pradesh 14726  4203   2283788  4636   14698  1   1
3 Arunachal Pradesh 539  90   63233  152   294    
4 Assam 3639  207   713444  400   6610  5   5
5 Bihar 1224  51   815574  149   12252  1   1
6 Chandigarh 558  65   89658  95   1153  1   1
7 Chhattisgarh 6394  1515   1126439  2081   14011  5   5
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 28  2   11398  2   4    
9 Delhi 3416  510   1822414  1092   26076  4   4
10 Goa 2141  192   238287  221   3774  1   1
11 Gujarat 12667  1544   1192841  2570   10822  14   14
12 Haryana 5847  727   957934  1472   10492  6   6
13 Himachal Pradesh 3416  392   273149  771   4083    
14 Jammu and Kashmir 4903  563   441368  808   4745    
15 Jharkhand 1478  142   426622  298   5315  1   1
16 Karnataka 31249  4482   3857323  6025   39665  25   25
17 Kerala*** 145158  15946   6208837  24757   62377  117   61 178
18 Ladakh 522  15   26787  73   227  1   1
19 Lakshadweep 91  7   11188  5   52    
20 Madhya Pradesh 16929  2799   1000025  4555   10697  4   4
21 Maharashtra 40422  9454   7661077  11408   143416  12   12
22 Manipur 2209  60   131637  151   2084  1   1
23 Meghalaya 716  35   90737  59   1563  1   1
24 Mizoram 11878  33   186504  1988   637  1   1
25 Nagaland 434  31   34049  70   752    
26 Odisha 9421  1117   1259796  1956   8904  20   20
27 Puducherry 1029  268   162308  319   1958  1   1
28 Punjab 3480  486   734768  769   17610  14   14
29 Rajasthan 18982  2082   1238434  3178   9469  6   6
30 Sikkim 349  64   38169  76   439  1   1
31 Tamil Nadu 35951  5748   3364013  7365   37932  17   17
32 Telangana 9908  1773   770047  2387   4107    
33 Tripura 151  6   99733  15   919    
34 Uttarakhand 7584  70   418531  89   7653  2   2
35 Uttar Pradesh 13945  269   2022056  1501   23399  1   1
36 West Bengal 11626  1017   1978555  1314   21040  23   23
Total# 423127  55755   41760458   82817   509358  286  61  347