Jul 17, 2022, 13:19 IST

कोरोना अपडेट: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,382 नए मामले, 8 नई मौतें

कोरोना अपडेट: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,382 नए मामले, 8 नई मौतें

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के घटते-बढ़ते क्रम में पिछले 24 घंटों में 2,382 नए मामले सामने आए तथा आठ नई मौतें दर्ज की गईं। स्वास्थ्य बुलेटिन में रविवार को यह जानकारी दी गई। नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 80,17,205 हो गया है जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,48,023 हो गई है।

इसी अवधि में 2,853 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 78,53,661 हो गयी है। इस दौरान राज्य में रिकवरी दर 97.96 प्रतिशत दर्ज की गई और मृत्यु दर 1.84 प्रतिशत पर बरकरार है।

राज्य में अब तक एकत्र किए गए नमूनों की संख्या 8,25,99,520 है, जिनमें से 80,17,205 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। बुलेटिन में कहा गया, राज्य में अभी 15,521 सक्रिय मामले हैं और इसके मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच राज्य के मराठावाड़ा क्षेत्र से 162 सक्रिय मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से औरंगाबाद जिले से 53, लातूर से 22, जालना से 21, ओस्मानाबाद और हिंगोली से 20-20, बीड और नांदेड से 13-13 मामले दर्ज हुए हैं।