Jan 25, 2023, 10:29 IST

भारत पहुंचे गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी

भारत पहुंचे गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी

नई दिल्ली:मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह 74वें गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे। 24 से 27 जनवरी की आधिकारिक यात्रा पर उनके साथ पांच मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। जब वह नई दिल्ली पहुंचे, तो पारंपरिक लोक नृत्य के साथ उनका स्वागत किया गया।

गौरतलब है कि यह पहली बार है जब मिस्र के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी का यह भारत दौरा अपने आप में ऐतिहासिक है। भारत और मिस्र इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे हैं। भारत ने अपनी जी-20 अध्यक्षता के दौरान मिस्र को ‘अतिथि देश’ के रूप में भी आमंत्रित किया है। अल सीसी को मिस्र में सबसे प्रभावशाली नेता माना जाता है। कहा जाता है कि उथल-पुथल के बीच अल सीसी ही वह नेता हैं जिन्होंने मिस्र में राजनीतिक स्थिरता पैदा की है। राष्ट्रपति बनने से पहले सीसी मिस्र के सेना प्रमुख भी थे। उन्होंने जुलाई, 2013 में राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी को सत्ता से हटाया था। अल सीसी के दौरे के दौरान, दोनों देशें के बीच कृषि, साइबर सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी सहित अन्य क्षेत्रों में आधा दर्जन समझौते होने की उम्मीद है।

National

News Hub