उन्होंने बताया कि अब तक आठ शवों को निकाला जा चुका है। कुछ लोग अब भी लापता हैं। दुर्घटना में घायल हुए 15 से 16 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शि ने बचावकर्मियों को बताया कि अंधेरे में अचानक आई बाढ़ के कारण यह दुर्घटना हुई और इस दौरान ढोल और शंख बजाने के बीच श्रद्धालु ‘दुर्गा माई की जय’ और ‘एशे बोचोर अबर होबे’ का उद्घोष कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बाढ़ में कई लोगों को सुरक्षित तैरते हुए देखा गया था। सूत्रों ने बताया कि मरने वालों में चार महिलाएं और एक नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि रात में रोका तलाश अभियान आज सुबह फिर से शुरू हुआ।