नई दिल्ली: जल्द ही होली का त्यौहार आने वाला है। वैसे इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए तरह-तरह की डिशिज बनाई जाती हैं लेकिन होली का मजा भांग के बिना अधूरा सा लगता है क्योंकि भांग का नशा हर किसी को अपने आप झूमने पर मजबूर कर देता है। ऐसे में आज हम आपके लिए भांग का पेड़ा बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं। भांग के पकवान भारत में कई जगह जैसे- बनारस, मथुरा और इलाहाबाद आदि पर बनाएं जाते हैं। जिनको लोग खूब इंजॉय करते हुए खाते हैं, तो चलिए जानते हैं भांग का पेड़ा बनाने की रेसिपी-
भांग का पेड़ा बनाने की सामग्री-
-एक कप मावा
-1/2 कप चीनी
-2 चम्मच पिस्ता
-1/2 कप घी
-2 चम्मच भांग पाउडर
भांग का पेड़ा बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें मावा और चीनी दोनों को डालकर चलाते हुए पकाएं।
इस दौरान ध्यान रखें कि चीनी पूरी तरह मावा में घुल जाए।
फिर आप इस मिक्चर में भांग पाउडर डालें और अच्छी तरह से चलाते हुए मिला दें।
इसके बाद आप गैस ऑफ कर दें और इसके ऊपर से पिस्ता डाल दें।
फिर आप इस मिक्चर को थोड़ा ठंडा होने के लिए रखकर छोड़ दें।
इसके बाद आप इस मिश्रण को पेड़े का आकार दें।
फिर आप इन तैयार पेड़ों को करीब 2 से 3 घंटे तक फ्रिज में रख दें।
इसके बाद आप इनको मेहमानों को सर्व करें।

