Jun 3, 2022, 09:24 IST

2 लाख बच्चों को जबरन ले गए Russian सैनिक, युद्ध के बीच बोले Zelensky, सरेंडर नहीं करेेंगे यूक्रेनी

2 लाख बच्चों को जबरन ले गए Russian सैनिक, युद्ध के बीच बोले Zelensky, सरेंडर नहीं करेेंगे यूक्रेनी

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि दो लाख से अधिक यूक्रेन के बच्चों को रूसी सैनिकों द्वारा जबरन रूस ले जाया गया है। इनमें अनाथालय से ले जाए गए, माता-पिता के साथ ले जाए गए और अपने परिवारों से अलग हो गए बच्चे शामिल हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश में कहा है कि इस अपराधिक नीति का मकसद लोगों की चोरी करना भर नहीं है, बल्कि ले जाए लोगों की यूक्रेन की यादों को मिटाना है और उन्हें लौटने के काबिल नहीं छोडऩा है। उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेन दोषियों को दंडित करेगा, लेकिन पहले वह रूस को युद्ध के मैदान में दिखा देगा कि यूके्रन को जीता नहीं जा सकता, हमारे लोग आत्मसमर्पण नहीं करेंगे और हमारे बच्चे आक्रमणकारियों की संपत्ति नहीं बनेंगे।

जेलेंस्की ने कहा कि रूस से कब्जे वाले इलाकों में युद्ध में अब तक 243 बच्चे मारे गए हैं, 446 घायल हुए हैं और 139 बच्चे लापता हैं। उन्होंने कहा कि यह संख्या अधिक भी हो सकती है, क्योंकि रूसी सैनिकों के कब्जे वाले इलाकों की स्पष्ट स्थिति के बारे में उनकी सरकार को जानकारी नहीं है। उन्होंने 11 बच्चों के नामों का जिक्र किए और उनकी मौत के बारे में जानकारी दी। उधर, ब्रिटेन यूक्रेन को रूस के खिलाफ लडऩे में मदद के लिए मल्टीपल लांच रॉकेट सिस्टम भेजेगा। ब्रिटेन के रक्षा सचिव बेन वालेस ने कहा कि यूक्रेनी सेनाओं की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए वह 80 किलोमीटर की दूरी तक मारक क्षमता वाले एम 270 मल्टीपल लांच रॉकेट सिस्टम भेजेगा, जिससे यूक्रनी सेना की क्षमता में महत्त्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी।