Jan 1, 2023, 17:59 IST

North Korea: किम जोंग उन ने अमरीका पर लगाया नाटो का एशियाई संस्करण बनाने का आरोप

North Korea: किम जोंग उन ने अमरीका पर लगाया नाटो का एशियाई संस्करण बनाने का आरोप

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रविवार को कहा कि अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के साथ सहयोग मजबूत करने के बहाने नाटो का एशियाई संस्करण तैयार कर रहा है। सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने किम जोंग उन के हवाले से वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया की पूर्ण बैठक पर एक रिपोर्ट में कहा,“ वर्ष 2022 में अमेरिका ने लगातार तैनाती के स्तर पर दक्षिण कोरिया में विभिन्न परमाणु हमले के साधन तैनात किए, जिससे डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) पर सैन्य दबाव काफी अधिक बढ़ गया है।

साथ ही, गठबंधन को मजबूत करने के तहत नाटो के एशियाई संस्करण की तरह एक नया सैन्य ब्लॉक स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए जापान और दक्षिण कोरिया के साथ त्रिकोणीय सहयोग हासिल करने की ओर आगे बढ़ा रहे हैं।” उत्तर कोरियाई नेता ने गंभीर बाहरी चुनौतियों और अंतर-कोरियाई संबंधों की वर्तमान स्थिति के बीच प्योंगयांग की आत्मरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के महत्व पर भी ध्यान दिया।