Sep 1, 2022, 21:48 IST

पाकिस्तान में बड़ी बीमारियों का खतरा स्वास्थ्य अधिकारियों ने जारी की चेतावनी

 पाकिस्तान में बड़ी बीमारियों का खतरा स्वास्थ्य अधिकारियों ने जारी की चेतावनी

भीषण बाढ़ के बाद अब पाकिस्तान में बड़ी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश में बड़ी पैमाने पर बीमारियों के फैलने की चेतावनी जारी की है। पाकिस्तान में बाढ़ के कारण 1 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। महीनों की भारी बारिश के बाद दस्त और मलेरिया के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। इसकी मुख्य वजह बाढ़ में फंसे हुए लोगों को साफ पानी नहीं मिल पाना है। पाकिस्तान में जून से अब तक लगभग 1,200 लोगों की मौत के बाद अधिकारियों को अब जलजनित बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है।

पाकिस्तान में बाढ़ के कारण 880 से अधिक क्लीनिक क्षतिग्रस्त हो गए हैं  दक्षिण एशियाई देश पाकिस्तान में आपातकालीन स्वास्थ्य राहत प्रयासों के लिए एक करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि आवंटित की गई है। बुधवार को कहा कि एजेंसी ने बाढ़ को उच्चतम स्तर की आपात स्थिति के रूप में वर्गीकृत किया है। उन्होंने कहा कि जलजनित बीमारियों के खतरे का मतलब स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, बीमारी की निगरानी और नियंत्रण एक “प्रमुख प्राथमिकता” है।