Sep 19, 2022, 04:44 IST

भूकंप से दहला ताइवान, भारी नुकसान, ब्रिज गिरे

भूकंप से दहला ताइवान, भारी नुकसान, ब्रिज गिरे
ताइपे: ताइवान देश लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटकों से दहल उठा। शनिवार के बाद रविवार दोपहर ताइवान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12:14 बजे झटके महसूस किए गए। पूर्वी ताइवान के यूजिंग इलाके में यह भूकंप महसूस किया गया। भूकंप से हुआलिन इलाके में कई घरों को नुकसान हुआ है। ताइवान में कई जगहों पर सडक़ें टूट गई हैं। ब्रिज गिर गए हैं। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि रेलवे ट्रैक पर ट्रेन पलट गई। इससे रेल सुविधा भी प्रभावित हुई है। पिछले दो दिन में 100 से ज्यादा बार देश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार दोपहर में आए भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.2 दर्ज की गई है। झटके इतने तेज थे कि इलाके में रह रहे लोगों के घरों का सामान नीचे गिर गया। इलाके में कई मकानों को क्षति हुई है। भूकंप से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सभी अपने घरों से जान बचाने के लिए बाहर आ गए। हालांकि, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
ताइवान की केंद्रीय समाचार एजेंसी ने कहा कि इसका केंद्र टाइटुंग क्षेत्र में स्थित था। इलाके के आस-पास कई जगहों पर सार्वजनिका इंफ्रा को भी काफी नुकसान हुआ है। सडक़ों पर दरार आ गई। एक ब्रिज भी क्षतिग्रस्त हुआ है। ताइवान रेलवे प्रशासन ने कहा कि हुआलियन और टाइटुंग को जोडऩे वाली रेल सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और सुरक्षा जांच होने तक पांच अन्य उच्च गति वाली रेल सेवा स्थगित कर दी गई है।