Nov 23, 2022, 20:27 IST

राजधानी काबुल की मस्जिद में गोलीबारी 5 लोगों की मौत हो गई

राजधानी काबुल की मस्जिद में गोलीबारी 5 लोगों की मौत हो गई
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के ख्वाजा रावश इलाके में एक मस्जिद में बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने तालिबान पुलिस के हवाले से कहा, आज काबुल शहर के 9वें जिले के एक मस्जिद में एक बंदूकधारी ने एक ही परिवार के 5 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया। घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।