Sep 12, 2025, 20:58 IST

राज्यपाल पटेल ने राष्ट्रपति भवन में सी.पी. राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति शपथ समारोह में की भागीदारी

राज्यपाल पटेल ने राष्ट्रपति भवन में सी.पी. राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति शपथ समारोह में की भागीदारी

संवाददाता- सुमित कुमार

Bhopal: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित श्री सी.पी. राधाकृष्णन भारत के उपराष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। राज्यपाल श्री पटेल शुक्रवार को राज्यपाल केरल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल राजस्थान श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे, राज्यपाल कर्नाटक श्री थावरचंद गहलोत सहित अन्य राज्यपालों के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साक्षी बने। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल भारत के उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल से गुरुवार की अपरान्ह सर्विस फ्लाइट से नई दिल्ली पहुंचे थे।