Mar 5, 2023, 09:15 IST

Holi के दिन अपनाएं यह अचूक उपाय, दूर होगी परेशानी

Holi के दिन अपनाएं यह अचूक उपाय, दूर होगी परेशानी

रंगों का त्योहार होली नजदीक है जिसे देश भर में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला है। होली के 1 दिन पहले धुलेंडी पर पूजा अर्चना करने की परंपरा है, जिसके बाद होलिका दहन भी किया जाता है।

होली पर किए गए कुछ उपाय आपको जिंदगी में चल रही परेशानियों से छुटकारा दिला सकते हैं। धन संबंधी परेशानी हो व्यापार में आ रही बाधा या फिर कोई अन्य चीज कुछ छोटे-छोटे उपाय आपको बड़ा लाभ देंगे। जब आपको कुछ ऐसे टोटके बताते हैं जो आपकी सारी समस्याओं का समाधान कर देंगे।

अगर आप व्यापार में किसी भी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो होलिका दहन के बाद पूजन करें। पूजन के बाद पान, सुपारी और नारियल को जलती हुई होली में भेंट कर दें। इसके बाद होली की 11 परिक्रमा लगाएं और उस समय अपनी परेशानी और मनोकामना के बारे में बोलना बिल्कुल भी ना भूले।

होलिका दहन हो जाने के बाद थोड़ी सी राख लेकर आएं और इसे लाल कपड़े में चांदी के सिक्के और स्फटिक श्री यंत्र के साथ बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय से आपको व्यापार में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और लाभ की प्राप्ति होगी।

कर्ज में दिक्कत

आपने किसी व्यक्ति को कर्ज दिया हुआ है और उसे वापस लाने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आप होलिका दहन के दिन एक अनार की लकड़ी पर उस व्यक्ति का नाम लिखकर उस पर हरा रंग का गुलाल डालें और होलिका में डाल दें।

होलिका माता से यह प्रार्थना करें कि आपको अपना धन वापस मिल जाए। ये उपाय जरूर काम करेगा और आपको कर्ज पर दिया हुआ पैसा वापस मिलने लगेगा।

परिवार की सुख समृद्धि

परिवार में अगर सुख समृद्धि संबंधित कोई परेशानी आ रही है तो होलिका दहन के दिन अपने परिवार के सदस्यों के पैर के अंगूठे से लेकर हाथों को सिर से ऊपर कर कच्चा सूत नाप लें और उसे होलिका में डाल दें।

होलिका दहन के बाद उसकी राख घर पर लेकर आएं। पुरुष इसे अपने मस्तक पर और महिलाएं इसे गले पर लगा लें। जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होगी और घर में हमेशा सुख बना रहेगा।

नौकरी के लिए

अगर आपको जॉब पाने में कोई परेशानी आ रही है तो होलिका दहन के दिन अपने ऊपर से 8 नींबू लेकर 21 बार उतार लें। यह आपको एंटीक्लाकवाइज डायरेक्शन में करना है।

उतारने के बाद इन नींबू को जलती हुई होली में भेंट कर दें। इसके बाद 8 परिक्रमा लगाएं और मन ही मन अपनी मनोकामना बोल दें। इस उपाय से आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी।

(Disclaimer- यहां बताई गई सूचना सामान्य मान्यताओं के आधार पर दी गई है।Global News10 इस तरह की किसी भी मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।