Aug 1, 2022, 12:17 IST

इस सप्ताह का पढ़िए राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्य

इस सप्ताह का पढ़िए राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्य

मेष : दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। निवेश के लिए भी समय आपके अनुकूल है । संतान की तरफ  से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रोमोशन का योग भी बन रहा है और जो लोग प्राइवेट सेक्टर में हैं, वे बेहतर पैकेज पर किसी दूसरे कंपनी में भी स्विच कर सकते हैं। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का थोड़ा ख्याल रखना होगा। दवाइयों पर खर्च हो सकता है। समाज में यश व मान बढ़ेगा।

वृष : यह सप्ताह आपके लिए मिलेजुले नतीजे लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा संघर्षपूर्ण स्थिति रह सकती है, लेकिन आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भी भरपूर मौका मिलेगा। अगर आप किसी प्रोजेक्ट में निवेश करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना होगा। अभी समय शुभ नहीं है। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य पक्ष का थोड़ा ख्याल रखें।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बैठाने के साथ-साथ अधीनस्थों को साथ लेकर चलना होगा। अपना व्यवहार संतुलित रखें। धन संबंधी मामलों के लिए समय अनुकूल है। भूमि, भवन खरीदने का मौका मिलेगा।  प्रोमोशन या मनचाही जगह पर ट्रांसफर का योग भी बनेगा। आपका सामाजिक दायरा विकसित होगा।

कर्क : कारोबारी लोग कार्य विस्तार करेंगे। परिवार का सपोर्ट रहेगा। सेहत को लेकर सजग रहना होगा। खान-पान का ध्यान रखें। तनाव न लें। विदेश जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों की इच्छा पूरी हो सकती है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपका चयन भी हो सकता है। घर में उत्साह का माहौल रहेगा। मेहमानों का आगमन भी हो सकता है या आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

सिंह : इस सप्ताह आपके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति की राह पर आगे बढ़ेंगे। पुराने अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है और आप नया फ्लैट या वाहन भी खरीद सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है, तो निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा।  किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

कन्या :  किसी विशेष कार्य के पूरा हो जाने से मन को शांति मिलेगी। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई उत्साहवर्धक समाचार मिल सकता है। मित्रों संबंधियों से मुलाकात होगी। अगर नौकरी पेशा हैं, तो अधिकारियों व अधीनस्थों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप रचनात्मक प्रतिभा का भरपूर इस्तेमाल भी करेंगे।

तुला :  करियर के लिए सप्ताह ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिलेगा। उच्चाधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य और निर्णय में परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा। बिजनेस में मनमुताबिक लाभ की स्थितियां बनती नहीं दिख रही हैं। किसी संक्रामक रोग की चपेट में आ सकते हैं।

वृश्चिक :  कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना  पड़ सकता है । आपको  वाद-विवाद से दूर रहना होगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम- गर्म रह सकता है। खासकर बुजुर्गों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन भी आ सकता है। मेडिटेशन करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा।

धनु :  यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कोशिश करें कि विवादित स्थितियों से खुद को दूर रखें। इस सप्ताह धन संबंधी किसी निवेश की योजना में फंसने से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे और किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय में उनकी सलाह मायने रखेगी। जो लोग कला, संगीत, साहित्य व मॉडलिंग से जुड़े हैं, उन्हें विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है।

मकर : इस सप्ताह आपके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति की राह पर आगे बढ़ेंगे। पुराने अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है और आप नया फ्लैट या वाहन भी खरीद सकते हैं। जो लोग प्राइवेट सेक्टर में हैं,  उनके लिए वेतन वृद्धि के चांस भी बन रहे हैं। कोई चुनौतीपूर्ण कार्य भी अपने हाथ में ले सकते हैं।

कुंभ : रियल एस्टेट, आईटी सेक्टर, चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों के लिए इस सप्ताह कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। लंबे समय से पेंडिंग पड़े कार्यों को पूरा करने में अपनी पूरी ऊर्जा लगाएंगे। इस सप्ताह कोई अच्छा कार्य भी बन जाएगा, जिसके प्रति आप पहले थोड़ा आशंकित या निराश हो गए थे। प्रोमोशन के चांस भी हैं। मनचाही जगह पर तबादला करवाने में भी आप कामयाब हो सकते हैं।

मीन : रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। लेखन, साहित्य से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। धन लाभ के योग ठीक हैं लेकिन खर्च भी होगा। आय का कोई नया स्रोत भी विकसित हो सकता है। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई पेंडिंग मामला भी आप के पक्ष में जा सकता है।