Jan 1, 2023, 17:38 IST

चटपटे अमरुद का अचार बनाने की जानिए रेसिपी

चटपटे अमरुद का अचार बनाने की जानिए रेसिपी 

अमरुद में कई तरह के सेहतमंद पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारी सेहत के लिए आवश्यक होते है लोग इसे फल के रूप में खाने के साथ इसकी चटनी बना कर इसे खाना पसंद करते है लेकिन कई जगह इसे स्टोर करने के लिए अचार के रूप में रखते है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

तो चलिए अमरुद के अचार बनाने की पूरी रेसिपी जानते है।

अमरुद के अचार के लिए आवश्यक सामग्री

  • अमरुद : 500 ग्राम छोटे टुकड़ो म कटे हुए
  • हल्दी पाउडर : 1/2 चम्मच
  • सौफ : 2 चम्मच
  • जीरा : 1 चम्मच
  • राई : 1/2 चम्मच
  • हींग : 1 चुटकी
  • तिल का तेल : 1/2 कप
  • चीनी : 2 चम्मच
  • नमक : स्वादानुसार
  • अचार का मसाला : 2 चम्मच

अमरुद का अचार बनाने की विधि

अमरुद स्वादिष्ठ और चटपटा अचार बनाने के लिए सबसे पहले अमरुद को बार साफ पानी से धो ले और कपड़े से पोछ ले।

अब अमरुद को चार चार टुकड़ो में काट ले और एक बड़े बर्तन में रखते जाए।

एक कढ़ाई को गैस की आंच में गर्म करे गर्म कढ़ाई में जीरा, सौंफ, हींग राई को डालकर भून ले।

भुने मसालों को ठंडा कर ले उसके बाद जार में डालकर दरदरा पीस ले।

अब कढ़ाई में तेल गर्म करे, जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें अमरुद के टुकड़े डाले और 8 मिनट तक मीडियम आंच में पका ले।

8 मिनट बाद अमरुद के पके टुकड़ो पर थोड़ा थोड़ा करके पीसा मसाला और अचार का मसाला डालते जाए तो टुकड़ो को मिक्स करते जाए जब मसाला सारे टुकड़ो में अच्छे से मिक्स हो जाए तो गैस को बंद कर दे।

अचार बन कर तैयार इसे ठंडा होने तक कढ़ाई में रहने दे।

जब अचार ठंडा हो जाए तो उसे एक डिब्बे में भर दे और एक सप्ताह तक इस अचार का आनंद ले।

यदि आपको कम तेल पसंद है तो आप अमरुद को बिना फ्राई किये भी अचार बनाने के इस्तेमाल कर सकते है यह अचार कच्चे अमरुद का खाने में भी स्वादिष्ट लगता है।

इस तरह आप अमरुद का अचार बना कर सर्दी में भी चटपटे अचार का स्वाद ले सकते है।

अचार किसी भी तरह के खाने चाहे वह वेज हो या नॉन वेज हो सभी में चार चाँद लगाने का काम करता है इसलिए सभी बोलते है अचार और चटनी के साथ खाने मजा चार गुना बढ़ जाता है।