Sep 10, 2022, 03:41 IST

कलाकंंद ऐसी मिठाई है, जिसे आप काफी दिनों तक रख सकते हैं, जाने

कलाकंंद ऐसी मिठाई है, जिसे आप काफी दिनों तक रख सकते हैं, जाने
कलाकंद मिठाई बनाने की सामग्री
इलायची पाउडर- 1 चम्मच पिस्ता- 1 चम्मच (बारीक कटा कटा हुआ) काजू- 1 चम्मच (बारीक कटा कटा हुआ) घी- जरूरत अनुसार पनीर- 250 ग्राम खोया- 250 ग्राम क्रीम- आधा कप दूध- आधा कप चीनी- डेढ़ कप नीबू - 1
कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले छेना बनाएंगे। छेना बनाने के लिए 1 लीटर दूध को पतीले में डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखें। जैसे ही गर्म होकर दूध में एक उबाल आ जाए तो गैस को बंद कर दे और थोड़ा थोड़ा करके दूध में नींबू का रस डालते हुए चम्मच से चलाते रहे। कुछ ही समय में दूध अच्छे से फट जाएगा और छेना बनकर तैयार हो जाएगा। अब फटे हुए दूध से छेना को अलग करने के लिए एक सूती कपड़ा ले और छेना को उसमे डालकर दूध से अलग करके छेना को 3 से 4 बार पानी से अच्छे से धो लें ताकि इसमें से नींबू का खट्टापन निकल जाएं। फिर छेना को हाथो से मसल कर मैश कर लें। अब एक कड़ाई में 1 लीटर दूध डालकर गैस की मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें। दूध को लगातार बड़े चम्मच से चलाते हुए आधा होने तक पकाएं। जब दूध अच्छे से पककर आधा हो जाए हो इसमें छेना को डालकर 9 से 10 मिनट के लिए पकने दें। जब दूध अच्छे से पककर आधा हो जाए हो इसमें छेना को डालकर 9 से 10 मिनट के लिए पकने दें। 10 मिनट के बाद दूध अच्छे से पककर गाढ़ा हो जाएगा अब इसमें इलायची पाउडर और थोड़ी थोड़ी करके चीनी डालकर इसे तव तक पकने दे जब तक इसमें से दूध पूरी तरह सुखकर दानेदार न हो जाएं कुछ समय पकने के बाद मिश्रण दानेदार हो जाएगा अब इसमें घी डालकर इसे 3 से 4 मिनट के लिए पकाएं। तय समय अनुसार गैस को बंद कर दें और जिस बर्तन में कलाकंद डालना है उसके अंदर अच्छे से घी लगाकर मिश्रण को उस बर्तन में डाल दें। फिर मिश्रण को बर्तन में अच्छे से सेट करके कते हुए बादाम पिस्ता डालकर मिश्रण के बर्तन को एक से दो बार हल्का सा हिलाए ताकि बादाम पिस्ता मिश्रण में अच्छे से चिपक जाएं। अब इसे ढक्कन से ढककर 5 घंटे ठंडा होने के लिए रख दें। जब कलाकंद (Kalakand) ठंडा हो जाए तो अपने मनपसंद टुकड़ो में काटकर अपने परिवार में परोसिए। Kalkand (कलाकंद) बनाते समय कुछ खास बातों का रखें ध्यान
कलाकंद (Kalakand) के मिश्रण को जब दूसरे बर्तन में रखें तो उसमें देशी घी का प्रयोग करें। रिफाइंड या किसी अन्य तेल का इस्तेमाल करने से Kalakand में महक आ सकती है और कलाकंद का टेस्ट खराब हो सकता है।
> कलाकंद (Kalakand) में आप चाहे तो चीनी की जगह शक्कर या बुरे का इस्तेमाल भी कर सकते है। इससे कलाकंद के स्वाद में थोड़ा बदलाव आ जायेगा जो आपको पसंद आएगा।