Jul 16, 2022, 11:35 IST

पूरी तैयारी के बाद भी रद्द हुआ Sonam Kapoor की गोद भराई का फंक्शन

 पूरी तैयारी के बाद भी रद्द हुआ Sonam Kapoor की गोद भराई का फंक्शन

बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर  आजकल चर्चा में छाई हुई हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस पति आनंद आहूजा संग अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

उनके गोद भराई के फंक्शन की तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। अब ऐसी खबरें आ रही है कि एक्ट्रेस का बेबी शॉवर कैंसल हो गया है।

 सोनम कपूर की गोद भराई  का ये फंक्शन 17 जुलाई मुंबई में होने वाला था। हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि, कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोनम की गोद भराई का फंक्शन कैंसल करना पड़ गया है। कपूर परिवार सोनम के गोद भराई की मेजबानी करने के लिए काफी एक्साइटेड था। लेकिन कोविड  को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है।

मिली जानकारी के अनुसार कपूर फैमिली ने होने वाली मां और उनके बच्चे  के लिए किसी भी जोखिम से बचने के लिए आखिरी समय में ये फैसला किया। आपको बता दें कि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब यह फंक्शन केवल क्लोज फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट किया जाएगा।