Nov 1, 2022, 01:10 IST

इस तस्वीर को शेयर करते हुए Priyanka Chopra ने लिखा

इस तस्वीर को शेयर करते हुए Priyanka Chopra ने लिखा 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। अब इसी बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक खास वजह से सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि, अभिनेत्री के भारतीय फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल बात यह है कि, प्रियंका चोपड़ा पूरे तीन साल बाद अपने देश वापस आ रही है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर की है, जिसमे उन्होंने अपने बोर्डिंग पास की झलक चाहने वालों को दिखाई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि, आखिरकार घर जा रही हूं। करीब 3 साल बाद। बता दें कि, कोरोना वायरस महामारी के बाद प्रियंका चोपड़ा की यह पहली भारतीय यात्रा होगी। इस बार प्रियंका चोपड़ा अकेली नहीं बल्कि अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ भारत पहली बार आ रही हैं।

हालांकि इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी बेटी मालती की कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले जब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ तस्वीर शेयर कर सुर्खियों में थी। यह तस्वीरें दिवाली सेलिब्रेशन की थी। जिसे अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में अपने परिवार के साथ पूरे धूमधाम से पारंपरिक रीति रिवाज से सेलिब्रेट किया था।