Nov 2, 2022, 14:43 IST

Salman Khan को मिलेगी वाई प्लस सुरक्षा

Salman Khan को मिलेगी वाई प्लस सुरक्षा
मुंबई – बालीवुड अभिनेता सलमान खान को मुंबई पुलिस की ओर से वाई प्लस सिक्योरिटी दी जाएगी। दरअसल, सलमान को काफी समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनको धमकियां उसी गैंग से मिल रही थीं, जिस पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने का आरोप है। सलमान के साथ-साथ महाराष्ट्र सरकार ने अक्षय कुमार और अनुपम खेर की भी सुरक्षा बढ़ाई है। उन्हें एक्स कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली है।