Nov 17, 2022, 21:27 IST

Kantara OTT: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' इस दिन होगी ओटीटी पर रिलीज

Kantara OTT: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' इस दिन होगी ओटीटी पर रिलीज

ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने के बाद ओटीटी पर कमाल करने के लिए तैयार है। फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

इसकी ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फैंस भी फिल्म का ओटीटी रिलीज को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आईए जानते हैं कांतारा किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और किसी दिन रिलीज होगी।

जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' अमेजन प्राइम वीडियो पर 24 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म को कई मेजर साउथ इंडियन भाषाओं में देखा जा सकेगा। हालांकि, इसको लेकर अभी तक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और मेकर्स की तरफ से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

बता दें कन्नड़ भाषा में बनी 'कांतारा' फिल्म 30 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने अपनी कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया है। मेकर्स ने अपनी इस फिल्म को 14 अक्टूबर को हिंदी बेल्ट के दर्शकों के लिए रिलीज किया था। पूरे देश में ये फिल्म हर भाषा में कमाल कर रही है।

इस फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसके प्रोड्यूसर विजय किरगंदुर और चलुवे  गौड़ा  हैं। ये मूवी Hombale Films के बैनर तले बनी है। इसमें सप्तमी गौड़ा, किशोर कुमार जी ने अहम भूमिका निभाई है।

फिल्म 'कांतारा' को IMDb पर 10 में से 9.5 रेटिंग मिली है, जोकि खुद में बहुत बड़ी बात है। जिन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है, वो भी IMDb में 'कांतारा' से पीछे हैं। KGF-2 को 8.4 और RRR को 8.0 रेटिंग मिली है।