Nov 24, 2022, 21:52 IST

कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धा मर्डर केस पर अपनी प्रतिक्रिया दी

कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धा मर्डर केस पर अपनी प्रतिक्रिया दी

दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। हर किसी का ये ही कहना है कि, कैसे कोई आशिक अपनी प्रेमिका को इस कदर मौत के घाट उतार सकता है। आए दिन इस केस से जुड़े नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में श्रद्धा की साल 2020 की चिट्ठियां सामने आई है, जिसमें श्रद्धा ने खुलासा किया था कि, आफताब उन्हें मार देगा और उसके टूकड़े कर देगा। श्रद्धा मर्डर केस के मामले में आम जनता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स का भी गुस्सा फूट रहा है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस केस पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। कंगना रनौत श्रद्धा की चिठ्ठी पढ़कर इमोशनल हो गई। जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कंगना रनौत ने शेयर किया 

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धा मर्डर केस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, "यह वह चिट्ठी है जिसे श्रद्धा ने 2020 में मदद की गुहार लगाते हुए पुलिस को लिखी थी। उसने बताया है कि, आफताब हमेशा उसे डराता रहता था। इतना ही नहीं उसके टुकड़े-टुकड़े कर देने की धमकी भी देता था। वह उसे ब्लैकमेल करता था। इन सब के बावजूद न जाने उसने कैसे श्रद्धा का ब्रेनवॉश किया और अपने साथ दिल्ली ले आया।"

श्रद्धा वॉल्कर की चिट्ठी पढ़कर भावुक हुईं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, हम सभी को पता है कि उसके साथ 'शादी का वादा' करके ऐसा किया गया। वह कमजोर नहीं थीं। वह एक लड़की थी, जिसका जन्म इस दुनिया में जीने के लिए हुआ था। लेकिन, बदकिस्मती से उसके अंदर एक महिला का दिल था, जिसकी स्वाभाविक प्रवृत्ति सुरक्षा करने और घाव भरने वाली होती है। महिला, हमारी धरती की ही तरह ऐसी कोख होती है, जो किसी में भेदभाव नहीं करती। जिसमें एक अपनत्व की भावना होती है, जो उन सभी को अपनाती है, जो उसके लायक हो या नहीं।"

कंगना ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, "वह एक ऐसी लड़की थी जो परियों की कहानी में विश्वास करती थी। उसे लगता था कि दुनिया को उसका प्यार चाहिए, वो एक देवी थी जिसके पास जख्मों को भरने की शक्तियां थीं।"

श्रद्धा ने 2020 में पुलिस को लिखी थी चिट्ठी

जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में कुछ दिनों पहले सामने आया है कि, श्रद्धा ने 2020 में पुलिस को एक चिट्ठी लिखी थी और इस चिट्ठी में श्रद्धा ने लिखा था कि, उसका लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला हर रोज उसे बुरी तरह से मारता पीटता है। इतना ही नहीं श्रद्धा ने पुलिस से मदद मांगते हुए अपनी जान को खतरा बताया था और साफ साफ लिखा था कि, उसका बॉयफ्रेंड उसके टुकड़े टुकड़े कर देगा।