Dec 27, 2022, 18:07 IST

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंची एक्स गर्लफ्रेंड, संगीता बिजलानी के माथे पर Kiss करते दिखे भाईजा,वीडियो वायरल

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंची एक्स गर्लफ्रेंड, संगीता बिजलानी के माथे पर Kiss करते दिखे भाईजा,वीडियो वायरल

मुंबई। अभिनेता सलमान खान सोमवार रात को अपने 57वें जन्मदिन की पार्टी के बाद अपनी पूर्व-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को गले लगाते और उनके माथे पर किस करते नज़र आए। मुंबई में आयोजित इस पार्टी के बाद वह संगीता को उनकी कार तक छोड़ने आए थे। गौरतलब है, पार्टी में रितेश देशमुख, पुलकित सम्राट और पूजा हेगड़े समेत कई सेलेब्रिटी शामिल हुए।

बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान के जन्मदिन के मौके पर एक ग्रैंड पार्टी रखी गई थी, जिसमें बी टाउन के सितारों ने शिरकत की है। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमे भाईजान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को किस करते हुए नजर आए हैं। ब्लू शिमर ड्रेस में संगीता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 


 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को कार तक बाहर छोड़ने आए है। इस दौरान सलमान संगीता को गले लगाते हुए और फोरहेड पर किस करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि एक समय में सलमान खान और संगीता ने एक-दूसरे को डेट करते थे। हालांकि काफी वर्षों तक चलने के बाद यह रिश्ता टूट गया था।

सलमान खान और संगीता बिजलानीएक समय में बी टाउन के सबसे फेवरेट कपल माने जाते थे। रिपोर्ट्स की माने तो इन दोनों को रिश्ता करीब 10 साल तक चला था। यहां तक कि सलमान खान ने फिल्ममेकर करण जौहर के शो में इस बात को कबूला था कि संगीता बिजलानी के साथ उनकी शादी होने वाली थी, जिसके लिए शादी के कार्ड तक भी छप गए थे। लेकिन सलमान और सोमी की बढ़ती नजदीकी की वजह से सलमान और संगीता का ब्रेकअप हुआ था। 

हालांकि इसके बाद भी कई बार सलमान और संगीता को एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपना जमकर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, पहला प्यार तो आखिर पहला ही होता है। तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, मेरा पहला पहला प्यार है'।