Jul 16, 2022, 11:27 IST

मलाइका को छोड़ इस एक्ट्रेस को बाहों में समेटे दिखे Arjun Kapoor वायरल हो रही है ये तस्वीरें

मलाइका को छोड़ इस एक्ट्रेस को बाहों में समेटे दिखे Arjun Kapoor वायरल हो रही है ये तस्वीरें

 बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर  जल्द फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाले हैं। इन दिनों एक्टर इस फिल्म के प्रमोशन जोरो-शोरों से कर रहे हैं।

इसी बीच अर्जुन कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमे वो एक एक्ट्रेस के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं।

अब आप सोच रहे होंगे अर्जुन कपूर मलाइका संग इश्क फरमा रहे तो नहीं ऐसा ही नहीं। इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर की बाहों में मलाइका अरोड़ा नहीं बल्कि तारा सुतारियाहै। जी हां इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर एक्ट्रेस तारा को बाहों में समेट दिख रहे हैं। बता दें ये फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का ही पार्ट हैं।

दरअसल, इस फिल्म में अर्जुन के साथ तारा सुतारिया भी नजर आएंगे। ऐसे में दोनों स्टार्स मिलकर प्रमोशन कर रहे हैं। ये तस्वीरें प्रमोशन के दौरान की है जब वो मस्ती करते नजर आए। फोटोज में दिख रहा है कि एक्ट्रेस और अर्जुन कपूर जमकर मस्ती कर रहे हैं।

कभी वो उन्हें गले लगा रही हैं तो कभी अर्जुन की पीठ पर चढ़कर मस्ती कर रही हैं। ये पहली बार होगा जब तारा और अर्जुन किसी फिल्म में साथ काम करेंगे। तारा और अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं इस दौरान एक्ट्रेस काफी कूल आउटफिट में भी नज़र आ रही हैं।

अर्जुन और तारा की तमाम कोज़ी फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन इन फोटोज को देखकर कहीं मलाइका अरोड़ा को जलन ना होने लगे। फिल्म की बात करें तो 'एक विलेन रिटर्न्स' में अर्जुन और तारा के अलावा जॉब अब्राहिम और दिशा पाटनी भी लीड रोल में हैं। फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।