Jul 25, 2022, 13:57 IST

Alia Bhatt ने अपने लुक से चुराया फैंस का दिल,चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

Alia Bhatt ने अपने लुक से चुराया फैंस का दिल,चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

 एक्ट्रेस आलिया भट्ट  शादी के कुछ महीनों बाद से ही अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। मगर आलिया भट्ट ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी में घर में बैठना या काम से ब्रेक लेना जरूरी नहीं समझा।

इस समय भी एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'डार्लिंग्स' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। प्रमोशन के दौरान कई इवेंट्स में आलिया को स्पॉट भी किया जाता है। अब आलिया ने अपने नए लुक से फैंस का दिल लूट लिया है।दरअसल हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की है, जिनमें आलिया बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं। अब लुक्स की बात करें तो, आलिया ने येलो कलर की शॉर्ट बैलून ड्रेस पहनी हुई हैं, जिसमें हॉल्टर नेक दिया गया है। इन तस्वीरों से साफ जाहिर हो रहा है कि आलिया ने बेहद लाइट मेकअप किया है और मिडिल पार्ट पोनीटेल बनाई हुई है। इसके साथ ही आलिया ने पिंक कलर की हील्स पेयर की हैं। आलिया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का नूर साफ झलक रहा है।