Sep 16, 2022, 05:06 IST

आखिर क्यों नहीं हो रहा सना कपूर का रिश्ता, जानिये

आखिर क्यों नहीं हो रहा सना कपूर का रिश्ता, जानिये
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की बहन सना कपूर की फिल्म ‘सरोज का रिश्ता’ 16 सितंबर को रिलीज होगी। सना कपूर फिल्म ‘सरोज का रिश्ता’ में बिलकुल अलग रंग में नजर आ रही हैं। फिल्म में उनके पिता का किरदार कुमुद मिश्रा निभा रहे हैं।
एक ओवरवेट लडक़ी, जो जीवन की मस्ती से भरी हुई है, लेकिन बेडौल कद काठी के कारण, उसकी शादी नहीं हो पा रही है। शादी करने के लिए जो जतन करती है सरोज, वही फिल्म का मुख्य प्लॉट है। फिल्म सरोज़ का रिश्ता का निर्माण कपूर फिल्म्स, एना प्रोडक्शन्स, एम्बी अभि प्रोडक्शन्स और गर्ग फिल्म्स द्वारा साझा रूप से किया गया है।
सरोज का रिश्ता के निर्देशक अभिषेक सक्सेना हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में सना कपूर, कुमुद मिश्रा, सुप्रिया पाठक, रणदीप राय, गौरव पांडे नजर आएंगे। यह फिल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।