Nov 16, 2022, 06:56 IST

Aaradhya Bachchan: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, Lip Kiss पर हुए ट्रोल

Aaradhya Bachchan: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, Lip Kiss पर हुए ट्रोल

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिनेता अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन आज '16 नवंबर' अपना जन्मदिन मना रही हैं।

आराध्या के जन्मदिन के खास मौके पर मां ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर बेटी पर प्यार लुटाया है। ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेटी आराध्या को होंठ पर किस  करते दिख रही हैं। इस फोटो को एक ओर जहां फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं, तो दूसरी ओर विवाद भी शुरू हो गया है और एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है।

क्या है एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का पोस्ट
ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर रात करीब 12 बजे ही आराध्या के लिए एक फोटो शेयर की। ये तस्वीर हाल ही के सेलिब्रेशन की नजर आ रही है, क्योंकि पीछे दीवार पर 11 लिखा है, और आराध्या अपना 11वां जन्मदिन ही मना रही हैं। यानी रात में ही आराध्या का जन्मदिन मनाया गया है। ऐश्वर्या ने जो तस्वीर शेयर की है, उस में वो बेटी आराध्या के होंठ पर किस करते दिख रही हैं। वहीं कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'माय लव, माय लाइफ... मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं... मेरी आराध्या।'

ट्रोल हो रही हैं ऐश्वर्या राय बच्चन 
ऐश्वर्या- आराध्या की इस तस्वीर पर विवाद सा शुरू हो गया है। एक ओर जहां फैन्स इस तस्वीर को बेहद क्यूट बता रहे हैं तो दूसरी ओर एक्ट्रेस को इसके लिए काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बेटी-बेटा को होंठ पर किस करना हमारी संस्कृति-सभ्यता का हिस्सा नहीं है'। वहीं एक दूसरे ने लिखा- 'आप ऐसे प्यार कर रही हो, ठीक है, लेकिन ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करनी चाहिए'। वहीं एक और ने लिखा- 'मां, बेटी को होंठ पर चूमे, ये बिलकुल भी ठीक नहीं है।' हालांकि दूसरी ओर एक्ट्रेस के फैन्स अभिनेत्री के डिफेंस में भी कमेंट कर रहे हैं।

2011 में हुआ था आराध्या बच्चन का जन्म
गौरतलब है कि ऐश्वर्या और अभिषेक की अप्रैल 2007 में शादी हुई थी। इसके बाद 16 नवंबर 2011 को कपल के घर में किलकारी गूंजी थी और आराध्या का जन्म हुआ था। ऐश्वर्या, आराध्या के काफी करीब हैं और स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करती हैं। पब्लिक अपीरियंसेंस में भी ऐश्वर्या जोर से आराध्या का हाथ पकड़े दिखती हैं, जिसकी वजह से कई बार वो ट्रोल भी हो चुकी हैं, लेकिन एक्ट्रेस को फर्क नहीं पड़ता है और बेटी के लिए उनके प्यार की ताकत कम नहीं होती है, जिसे फैन्स काफी क्यूट मानते हैं।