Delhi CM Rekha Gupta Visited Vrindavan Shri Banke Bihari Mandir: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार (29 जून) को वृंदावन श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन और पूजा की। मंदिर खुलने से पहले पहुंची रेखा गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की और दीपक जलाया। इस दौरान उन्होंने देश और दिल्ली की तरक्की और खुशहाली की कामना की। सेवायतों ने उन्हें प्रसादी अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया। उन्होंने बांकेबिहारीजी से देश को पूर्ण विकसित करने की प्रार्थना की।
इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज बांकेबिहारी लाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। बड़ा ही सौभाग्य का दिन है कि बांकेबिहारी की देहरी पर अपना माथा टेका है।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार की सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पुलिस सुरक्षा घेरे में मंदिर कटहरे पर पहुंचाया। तय समय 7.45 बजे मंदिर के पट खुले तो दिव्य फूलबंगला में विराजित ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन कर सीएम रेखा गुप्ता मुग्ध हो गईं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा उन्होंने आराध्य बांकेबिहारीजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश व दिल्ली को पूर्ण विकसित करने के साथ तरक्की व सौहार्द बनाए रखने की कामना की है। इससे पहले मंदिर सेवायत आचार्य मयंक गोस्वामी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजा-अर्चना कर दीपक जलाया। सेवायतों ने मुख्यमंत्री को ठाकुरजी का प्रसादी अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया।
जय श्री राधे।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 29, 2025
जय श्री बांके बिहारी लाल की।
प्रभुचरणों में यही प्रार्थना है कि उनकी कृपा दिल्ली सहित समस्त देशवासियों पर बनी रहे। pic.twitter.com/pFupIX9f6v
इससे पहले दिल्ली की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज जी की तलहटी में पहुंचकर प्रभु की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई थी। दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु की पूजा अर्चना संपन्न होने के बाद उन्होंने गिरिराज जी की 21 किलोमीटर परिक्रमा शुरू की। उन्होंने लोगों से कहा कि गिरिराज जी की परिक्रमा आत्मा को शांति और मन को ऊर्जा देती है। यह यात्रा लोक और संस्कृति से जुड़ने का एक माध्यम है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा हम सबको मिलकर अपनी आस्था और प्रकृति दोनों की रक्षा करनी चाहिए।