Feb 16, 2024, 16:05 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बीमार, अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बीमार, अस्पताल में भर्ती

New Delhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को बीमार होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगी। सेहत में सुधार होते ही वह इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर खुद के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में शामिल होउंगी। तब तक के लिए मैं, चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।

यात्रा 16-21 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और फिर रायबरेली एवं अमेठी में निकाली जाएगी। 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम के दिन हैं तथा 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरू होगी।