Jan 21, 2023, 19:06 IST

भारत में शुरू हुई टोयोटा लैंड क्रूजर 300 की डिलीवरी, जाने माइलेज और फीचर्स

भारत में शुरू हुई टोयोटा लैंड क्रूजर 300 की डिलीवरी, जाने माइलेज और फीचर्स

नई दिल्ली। टोयोटा की हाल में लांच लैंड क्रूजर 300 की डिलीवरी भारत में शुरू हो गई है। लैंड क्रूजर की पहली यूनिट महाराष्ट्र में ग्राहक को डिलीवर की गई है। कंपनी ने लैंड क्रूजर 300 को भारत में 2.17 करोड़ रुपए की कीमत में लांच किया है। भारत में नई पीढ़ी की टोयोटा लैंड क्रूजर प्रीशियस व्हाइट पर्ल, सुपर व्हाइट, डार्क रेड माइका मैटेलिक, एटिट्यूड ब्लैक और डार्क ब्लू माइका के साथ पांच रंगो में उपलब्ध है।

टोयोटा लैंड क्रूजर 300 को विदेशी बाजारों में दो पावरट्रेन विकल्पों में बेचा जाता है। जिसमे पहला इंजन 3.5-लीटर ट्विन टर्बो V6 पेट्रोल और दूसरा 3.3-लीटर V6 टर्बो डीजल इंजन है। पेट्रोल इंजन 415 पीएस की अधिकतम पावर और 650 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क विकसित करता है, जबकि डीजल इंजन 309 पीएस की अधिकतम पावर और 700 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क विकसित करता है। इस इंजन को 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस गाड़ी को टीएनजीए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। Land Cruiser 300 पुराने मॉडल से लगभग 200 किलोग्राम हल्की है।

फीचर्स की बात करें तो Toyota Land Cruiser 300 में सनरूफ, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर फ्रंट सीट, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, वायरलेस चार्जर और फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।