Nov 14, 2022, 20:41 IST

टाटा ने हाल ही में देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV को लॉन्च किया

टाटा ने हाल ही में देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV को लॉन्च किया
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की संख्या बढ़ती जा रही है। टाटा मोटर्स वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहनों की देश की सबसे बड़ी विक्रेता बनी हुई है। Tata ने हाल ही में देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 8.49 लाख रुपये है। हालांकि सस्ती इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्चिंग यहीं नहीं रुकने वाली है। फिलहाल Tata Altroz ​​से लेकर Citroën C3 तक भारत में और भी किफायती इलेक्ट्रिक कारें आ रही हैं।

पीएमवी ईएएस-ई माइक्रो इलेक्ट्रिक कार

मुंबई की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी PMV इलेक्ट्रिक 16 नवंबर को भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लाने जा रही है। यह एक माइक्रो इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसका नाम EaS-E रखा गया है। इस छोटी कार की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। ग्राहक इसे सिर्फ 2,000 रुपये में बुक कर सकते हैं। इस कार को 3 वेरिएंट में लाया जा सकता है, जिसकी रेंज 120 किमी, 160 किमी और 200 किमी होगी। इसकी कीमत 4 लाख रुपये से लेकर 6 लाख रुपये तक हो सकती है।

Tata Ultraz EV

सबसे पहले 2019 जिनेवा मोटर शो में प्रदर्शित किया गया था। यह कंपनी के पेट्रोल-डीजल आधारित टाटा अल्ट्रोस पर ही आधारित होगी। वाहन को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया जा सकता है। इसमें टाटा नेक्सॉन ईवी के समान इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और बैटरी पैक मिल सकता है। यानी यह फुल चार्ज में 300KM से ज्यादा की रेंज ऑफर कर सकता है। इसकी कीमत 12 से 15 लाख रुपये हो सकती है।

सिट्रोएन सी3 ईवी

इसका इलेक्ट्रिक अवतार भी जल्द ही आने वाला है। Citroën C3 EV को भी रोड टेस्टिंग में देखा गया है। इसे कई बैटरी विकल्पों के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इनमें से एक बैटरी पैक 50kWh का हो सकता है, जिसकी रेंज 350km से ज्यादा हो सकती है। ऐसी संभावना है कि ईवी को लगभग 300 किमी की रेंज वाला एक छोटा बैटरी पैक भी मिल सकता है।