शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार स्थिरता बनी हुई है।
पेट्रो कीमतों को लेकर इन दिनों जनता को राहत महसूस हो रही है। 8 मई के दिन भी कीमतें लगातार 32 वें दिन भी स्थिर रहीं। शनिवार को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। घरेलू गैस सिलेंडर के नए दाम शनिवार यानी 7 मई से लागू भी हो गए हैं। तेल कंपनियों ने शनिवार को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए जाने के बाद आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
आम आदमी के लिए एक और दिन महंगाई से राहत भरा रहा। तेल कंपनियां बीते 32 दिन से कीमतें नहीं बढ़ा रही हैं। इसके पूर्व भी धीरे धीरे पखवारे भर में कीमतों में लगभग दस रुपये प्रति लीटर से ज्यादा का बोझ आम जनता पर पड़ गया था। तेल कंपनियों की यह खामोशी आम आदमी के लिए राहतभरी भले मानी जा रही हो लेकिन आगे कीमतों में इजाफा तय है।
बीते माह छह अप्रैल के बाद से तेल की महंगाई से समय अब राहत भरा रहा है। रविवार को लगातार 32 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा नहीं हुआ है। वाराणसी में पेट्रोल डीजल की कीमतें पखवारे भर से अधिक समय से वैसे ही बने होने से मई माह की शुरुआत होने के साथ ही उपभोक्ताओं की नजर पेट्रो कीमतों पर निरंतर लगी हुई हैं। इसकी वजह से वस्तुओं के साथ ही अन्य उत्पादों की कीमतों में इजाफा होना तय है।
देश में सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों में पखवारे भर से अधिक समय से बदलाव नहीं किया जा रहा है। वाराणसी के लिहाज से बुधवार को लगातार 28 वें दिन भी पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं होने से आम जनता ने राहत महसूस की है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद से एमएलसी चुनाव के बीच पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा था।
पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से फुटकर में पेट्रोल और डीजल की दरों में वृद्धि शुरू होने के बाद चिंता बढ़ रही थी। सरकार भी महंगाई से मुकाबले के लिए इनकी कीमतों में सुस्त इजाफा कर रही है ताकि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट का में अधिक बढ़ोतरी न हो। छह अप्रैल को 80 पैसे प्रति लीटर वृद्धि संग पेट्रोल 106.06 और डीजल 97.63 रुपये प्रतिलीटर तक हो गया था। प्रीमियम रेंज में पेट्रोल 110.25 और प्रीमियम रेंज डीजल 100.95 रुपये प्रति लीटर है।
सीएनजी के दाम 8.60 और पीएनजी घरेलू में सात रुपये का इजाफा : पेट्रोल-डीजल की महंगाई की मार से मुक्त उपभोक्ता सीएनजी -पीएनजी के लगातार बढ़ते दाम के चलते बेबस अनुभव करने लगे हैं। बीते पखवारे भर में वाराणसी में सीएनजी 8.60 रुपये और पीएनजी घरेलू की कीमतें सात रुपये महंगी हो गई हैं। उपभोक्ताओं की के मुताबिक पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम की तरह गैसों की महंगाई से लगातार जूझना पड़ रहा है। एक अप्रैल के बाद से अभी तक सीएनजी और पीएनजी घरेलू की कीमतों में दो बार इजाफा हो चुका है।
गैस सिलेंडर के नए दाम : आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। क्योंकि आज फिर से एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। कामर्शियल गैस सिलेंडर के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी इजाफा हुआ है। शनिवार को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। घरेलू गैस सिलेंडर के नए दाम शनिवार यानी 7 मई से लागू भी हो गए हैं। तेल कंपनियों ने शनिवार को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए जाने के बाद आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इससे पहले घरेलू एलपीजी के दाम 22 मार्च को 50 रुपये बढ़े थे। अप्रैल माह में इस सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ था।
पहले लोगों को 1013 रुपये प्रति सिलिंडर रहा। पांच किलो का छोटा सिलिंडर 371.50 से बढ़कर 389.50 हो गया। दस किलो का सिलिंडर 722 के बदले अब 757.50 रुपये देय होगा। इसके अलावा अन्य प्रकार के सिलिंडर का भाव 50 रुपये ज्यादा हो गया।
इस साल कई बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव बढ़ने के बद इस बार वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की बारी आई है। अप्रैल माह में कामर्शियल गैस सिलेंडर का भाव जहां 2432.50 रुपये ही था। वहीं इस माह से बढ़कर 2525.50 रुपये हो गया है। इसके कारण लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ गई है

