Jun 3, 2022, 09:47 IST

लगातार तीसरे महीने GST कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ पार

लगातार तीसरे महीने GST कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ पार
नई दिल्ली: जीएसटी(GST) के मोर्चे पर एक बार फिर सरकार को भारी-भरकम कलेक्शन हुआ है। मई महीने में एकत्र किया गया ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,40,885 करोड़ रुपए रहा है। इसमें सीजीएसटी 25,036 करोड़, एसजीएसटी 32,001 करोड़, आईजीएसटी 73345 करोड़, और उपकर 10502 करोड़ रुपए शामिल है। मई 2022 का कलेक्शन पिछले वर्ष के इसी महीने में 97821 करोड़ रुपए के जीएसटी राजस्व से 44 फीसदी अधिक है। जीएसटी लागू होने के बाद से चौथी बार है, जब कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा है। वहीं, मार्च 2022 से लगातार तीसरा महीना है, जब कलेक्शन ने इस स्तर को पार किया है। आपको बता दें कि साल 2017 में जीएसटी लागू किया गया था।