Gold Price Update: सोना या फिर सोने के गहने खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच पिछले कारोबारी हफ्ते (14 से 17 मार्च) में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना 588 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1198 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई।
इस गिरावट के बाद सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से सोना करीब 4636 रुपये और चांदी 11975 रुपये सस्ता बिक रही है। फिलहाल सोना 51500 प्रति 10 ग्राम और चांदी 68000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है।
दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में नरमी दर्ज गई थी। ऐसे में आज सबकी नजर इसबात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।
शनिवार और रविवार को नहीं जारी होता है रेट
गौरतलब कि 18 मार्च को होली के कारण बाजार बंद था तो शनिवार और रविवार के दिन छुट्टी की वजह से इंडियन बुल एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोने-चांदी का रेट जारी नहीं करती है। गुरुवार को सोना (Gold Price) 219 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51564 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को सोना 51345 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी (Silver Price) 823 रुपये महंगा होकर 68005 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। इससे पहले बुधवार को चांदी 67182 प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट सोना 219 रुपये महंगा होकर 51564 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 219 महंगा होकर 51358 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 201 महंगा होकर 47233 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 164 रुपये महंगा होकर 38673 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 146 रुपये महंगा होकर 30165 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से सोना 4636 और चांदी 11975 रुपये मिल रहा है सस्ता
इस गिरावट के बाद गुरुवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4636 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा था। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11975 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

