Feb 4, 2024, 12:24 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

वृष : आज घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। परिजनों के साथ हर्षोल्लास का आनंद उठाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध हो सकता है। निजी कंपनियों में काम कर रहे लोगों के ऊपर से प्रेशर कम होगा।

मिथुन : आज पूजा-पाठ आदि को लेकर दिखावे से बचें। बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिए प्रयास करेंगे। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कर्क : आज धर्म-अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कारोबार को लेकर बड़ा जोखिम न लें। संतान को लेकर आपको खर्च ज्यादा करना पड़ सकता है। घर के सदस्यों पर अपना गुस्सा न निकालें।

सिंह आज महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें। पुराने साथियों के साथ मुलाकात होगी। मानसिक तनाव के कारण आपको फोकस करने में कुछ कठिनाई होगी।

कन्या : आज शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के बाद आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद समाप्त होंगे। नए मित्र बन सकते हैं। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

तुला : आज धार्मिक कार्यों को लेकर आप सजग रहेंगे। परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अनावश्यक बातों पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिए। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं, इसीलिए सोच समझकर ही बात करें।

वृश्चिक : आज अपने व्यक्तित्व को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नई परियोजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

धनु : आज शरीर के किसी अंग में दर्द की शिकायत हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा बिल्कुल न करें। पुराना कर्ज आपको बहुत ज्यादा परेशान करेगा। किसी को भी कोई वादा न करें वरना आपको लगातार मानसिक दबाव का सामना करना पड़ेगा।

मकर आज अचल संपत्ति की खरीदारी का विचार बनाएंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर लेंगे। पैतृक संपत्ति से आपको धन लाभ होगा। व्यापार में आपकी आमदनी में वृद्धि होगी।

कुंभ आज सभी काम आराम से एवं धीमी गति से करेंगे। विदेश से जॉब के अवसर मिलने की संभावना बन रही है। नया काम शुरु करने के लिए दिन शानदार रहेगा। आप आवश्यक कार्यों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं।

मीन : आज चंचालता पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। घरेलू वातावरण थोड़ा अशांत रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर परिजनों के साथ उलझने से बचें। मन अनैतिक कार्यों की तरफ भागेगा।