Updated: Jan 20, 2024, 10:29 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष- कामकाज बेहतर बना रहेगा। अनावश्यक बातों, विवादों में न उलझें। आकस्मिकता बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। शुगर और कफ रोगी अधिक सतर्कता बरतें। दिन सामान्य फलकारक।

वृषभ- शुभता का संचार बना रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में सफलता मिलेगी। भवन वाहन की चाह पूरी हो सकती है। आवश्यक कार्यों में तेजी लाएं। दिन उत्तम फलकारक। अनुशासन बढ़ाएं।

मिथुन- मेहनत की तुलना में सफलता का प्रतिशत सीमित रह सकता है। करियर कारोबारी सहजता से आगे बढ़ें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य शुभ।

कर्क- मन के मामले पक्ष में रहेंगे। प्रियजन से मुलाकात होगी। मित्रों को समय देंगे। छात्र अच्छा करेंगे। लाभ बेहतर बना रहेगा। दिन उत्तम फलकारक। संतान से शुभ समाचार संभव।

सिंह- घर परिवार में हर्ष आनंद रहेगा। वरिष्ठों का साथ सुख बढ़ाएगा। संसाधनों में वृद्धि संभव है। भवन वाहन के मामले बनेंगे। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

कन्या- जनसंचार के क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा करेंगे। आलस्य से बचें। अनुशासन और साहस पराक्रम बढ़ेगा। वाणी व्यवहार मीठा रखें। परिजनों को साथ लेकर आगे बढ़ें।

तुला- इच्छित वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में हर्ष आनंद बढ़ेगा। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। संग्रह पर जोर देंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृश्चिक- सक्रियता और समझदारी से तेजी से जगह बनाते जाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों को गति मिलेगी। पूछपरख बढ़ेगी। घर परिवार में सुख सौख्य समृद्धि आएगी। दिन श्रेष्ठ।

धनु- नीति-नैतिकता के पालन पर जोर बनाए रखें। कला कौशल को बल मिलेगा। रहन सहन उत्तम रहेगा। विवाद बहस से बचें। खर्च पर नियंत्रण कठिन होगा। दिन सामान्य शुभ।

मकर- विभिन्न स्त्रोतों से आय संभव है। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। सौदे समझौते पक्ष में रहेंगे। संतान अच्छा करेगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। दिन लाभकारी। आवश्यक कार्य आज ही करें।

कुंभ- सक्रियता बढ़ी हुई रहेगी। सहयोगियों की मदद से कार्यों में अपेक्षित गति बनी रहेगी। मामलों को लंबित बनाए रखने से बचें। तय समय में उन्हें पूरा करें। दिन उत्तम फलकारक।

मीन- चहुंओर सफलता के संकेत बने हुए। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाऐं। कार्यों में तेजी लाएं। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। संपर्क बेहतर रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।