Jan 18, 2024, 09:25 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष- उत्साह उमंग और उल्लास से भरा समय है। नए अवसरों का स्वागत कीजिए। दिनचर्या प्रकृति के अनुकूल बनाइए। सभी क्षेत्रों में शुभता का संचार रहेगा। प्रभावशीलता और सृजनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा।

वृष- रिश्तों में गरमाहट भरने का समय है। करीबियों की मदद करेंगे। खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। नौकरीपेशा बेहतर करेंगे। धन संपत्ति के मामले बनेंगे। समय का प्रबंधन रखें। दिन सामान्य से शुभ।

मिथुन- लाभ की अच्छी संभावना बनी है। फेस्टिव सीजन में कार्य व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा में बेहतर रहेंगे। प्रतिभा प्रदर्शन को बल मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक।

कर्क- घर परिवार में हर्ष-उत्साह का वातावरण रहेगा। सभी क्षेत्रों में उम्दा करेंगे। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। प्रस्तावों एवं प्रयासों को समर्थन मिलेगा। चर्चाओं में बेहतर करेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

सिंह- बहुत अधिक गंभीरता की अपेक्षा सभी को सहजता से लें। देश-काल के अनुकूल व्यवहार रखें। भाग्य सहयोगी बना हुआ है। साहस पराक्रम से कार्य व्यापार को नई ऊचाइयां प्रदान कर सकते हैं।

कन्या- सहजता के साथ आगे बढ़ते रहिए। फेस्टिव सीजन के अनुरूप तैयारी पूरी रखें। आकस्मिक लाभ संभव है। वाणी व्यवहार मीठा रखें। गरिमा का ध्यान रखें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य शुभ।

तुला- भूमि भवन के प्रयास सफल होंगे। शुभ प्रस्तावों की अधिकता रह सकती है। करीबियों के बीच चर्चा का केंद्र रहेंगे। आकर्षण बढ़ेगा। विवाह योग्य जनों की पूछपरख बढ़ेगी। दिन सहकारिता को बल देने वाला।

वृश्चिक- जिम्मेदारियों के निर्वहन में ढिलाई से बचें। सेवा क्षेत्र से जुड़े जन अच्छा करेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में मतभेद दूर होंगे। सभी के सहयोग तत्पर रहेंगे। दिन सहजता से आगे बढ़ने वाला।

धनु- दिल की बात जुबां पर आ सकती है। प्रेम में हैं तो स्वयं को जाहिर करने के लिए अनुकूल समय है। प्रियजनों से भेंट होगी। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। फेस्टिव सीजन का लाभ उठाएंगे। दिन उत्तम।

मकर- परिवार से करीबी बढ़ेगी। भव्य भवन एवं वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। वरिष्ठों के सहयोग से श्रेष्ठ प्रयासों को गति मिलेगी। संसाधन बढ़ेंगे। मान सम्मान का प्राप्त होगा। दिन शुभकर।

कुंभ- संपर्क क्षेत्र से जुड़े जन अच्छा करेंगे। सामाजिकता को बढ़ावा मिलेगा। शुभ सूचना या महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। भाग्य की अनुकूलता बनी रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।

मीन- अपनों के साथ श्रेष्ठ आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। वाणी व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। परिजनों में सामंजस्य बढ़ेगा। अनुशासन अपनाएं। दिन सामान्य शुभ।