Dec 29, 2023, 16:10 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष- सरलता में सुख है। सहजता से आगे बढ़ते रहें। जो बन पड़े अपनों के लिए करें। उनसे अपेक्षाएं रखें। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। भाग्य की मेहरबानी से सभी कार्य बनेंगे। दिन सामान्य शुभ।

वृष- सामाजिकता एवं संपर्क बेहतर बना रहेगा। समय का प्रबंधन रखें। लोगों से संतुलित व्यवहार रखें। बंधुजनों में करीबी बनी रहेगी। वाणिज्यिक कार्यों में अच्छा करेंगे। देर रात तक जागने और खाने से बचें।

मिथुन- सुमधुर बोली और व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। घर में मेहमानों की आवक बनी रह सकती है। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। दाम्पत्य में विश्वास बढ़ेगा। भवन वाहन के मामले बनेंगे। दिन उत्तम।

कर्क- बड़ें संकल्पों को बल मिलेगा। अनोखी कोशिशों से सभी को चौंका सकते हैं। मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा। बाधाएं स्वतः दूर होंगी। शीघ्रता कार्य बनते चले जाने से आत्मविश्वासा और उत्साह बढ़ेगा। दिन श्रेष्ठ।

सिंह- प्रियजनों से भेंट आपको उत्साहित रखेगी। खर्च के प्रति लापरवाह बने रह सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। धूर्त लोगों से सावधान रहें। प्रतियोगिता में सफलता, संतान से लाभ और पठन पाठन में रुचि रहेगी।

कन्या- सफलता का सिर्फ एक सूत्र है- अवसरों को पहचानना और भुनाना। समय बीत जाने पर किए गए प्रयास बंजर में जलवृष्टि के समान है। कार्य व्यापार में तेजी लाएं। प्रतिभा एवं प्रदर्शन को बल मिलेगा।

तुला- पौधा लगाने से अधिक महत्वपूर्ण बात उसे संरक्षण देना है। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। पद प्रतिष्ठा और पुरस्कार पाने वाला दिन है। सभी का सहयोग मिलेगा। अनुशासन पर जोर देंगे। जोखिम क्षमता बढ़ेगी।

वृश्चिक- चहुंओर सफलता का संयोग बना हुआ है। घर परिवार में सुख सौख्य शुभता का संचार रहेगा। परस्पर प्रीति बढ़ेगी। धर्म संस्कारों को बल मिलेगा। आस्था और आत्मविश्वास से असंभव भी संभव होगा।

धनु- सहजता से आगे बढ़ते रहें। कार्यगति पहले से बेहतर बनी हुई है, उसे बनाए रखने पर जोर दें। नवीन प्रयासांे की अपेक्षा पूर्व की कोशिशों को भलिभांति पूरा करने की सोच रखें। दिन सामान्य फलकारक।

मकर- व्यक्तिगत मामलों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। मित्रों के अनावश्यक आग्रह स्वीकार करने से बचें। स्थायित्व बढ़ेगा। शुभ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ- सकारात्मकता और साहस के साथ आगे बढ़ते रहें। संघर्ष में ही सफलता के सूत्र छिपे होते हैं। कामकाज बेहतर बना रहेगा। प्रदर्शन संवरेगा। लेन देन में सतर्कता रखें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

मीन- कामकाज बेहतर बना रहेगा। वरिष्ठों का विश्वास अर्जित करेंगे। नवीन जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मित्रों संग श्रेष्ठ समय बिताएंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान से शुभ समाचार संभव है। दिन मंगलकारी।