मेष - घर बैठे धन लाभ होगा। धन संचय होगा। पिता तथा बड़ों के साथ किये गए सभी कार्य सफल होंगे। धार्मिक वस्तु उपहार में न लें। वाहन ध्यान से चलायें। पिता की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
वृषभ - काम बने या न बने धन मिले या न मिले लेकिन सुख पूर्ण मिलेंगे। मन प्रसन्न रहे। माता को उपहार मिल सकते हैं। मित्रों के भरोसे न बैठे। झूठ न बोले अन्यथा नुक्सान होगा।
मिथुन - कामकाजी महिलाओं को धन लाभ। पुरुषों को धन लाभ में शंका। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। पुराने कार्य सम्पन्न हो सकते हैं। स्वभाव शक्की।
कर्क - धन लाभ होगा। मन प्रसन्न भोगविलास में मन लगे। छोटे कार्यों में लाभ। ससुराल से मेहमान आ सकता है। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।
सिंह - दूसरों को नसीहत न दें मजाक का कारण बन सकते हैं। नकद धन का लेनदेन तथा उधारी में नुकसान। दूसरों के कार्यों के लिए भागदौड़ हो सकती है। माता को कष्ट।
कन्या - रुका धन प्राप्त होगा। नौकरी के आवेदन के लिए शुभ दिन। आपके द्वारा मित्रों की मदद होगी। रुके कार्य सफल हो सकते हैं। स्वदिष्ट व्यंजनों का आनन्द मिले।
तुला - बड़े बुजर्गों के साथ किये गए कार्य सफल हो सकते हैं। धन लाभ में शंका जुड़ा धन खर्च हो सकता है। अनजाना भय लगा रहे। पडोसी वादविवाद न करें।
व्रश्चिक - प्रचुर मात्रा में धन लाभ होगा। नौकरी के आवेदन के लिए शुभ दिन। कपडे दूध और शिक्षा के कार्यों में ज्यादा लाभ होगा। त्वचा सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।
धनु - कार्यों में बाधा। धन लाभ में सन्देह। मूत्र सम्बन्धी कष्ट हो सकता है। कम बोले शुभ बोले मानसम्मान बना रहेगा। व्यापारियों को नुक्सान की संभावना।
मकर - कार्य सफल होंगे। अधिकारी प्रसन्न। धन लाभ होगा। वाहन का विचार बन सकता है। व्यापार व्यवसाय घट सकते हैं। परामर्श और शिक्षकों को लाभ।
कुम्भ - धन लाभ होगा। कार्यों की सफलता के लिए परिश्रम आवश्यक है। भस्म का तिलक अशुभ। कर्ण पीड़ा की संभावना। परिवार में विवाह सम्बन्धी वार्तालाप हो सकती है।
मीन - व्यापार को लेकर चिंता बढ़ सकती है। क्रोध बहुत आएगा। काम में दिल न लगे। धन लाभ में शंका। त्वचा सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। आपसे दूसरों को लाभ।