मेष: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अच्छी मित्रता चली आ रही समस्या का समाधान करेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृषभ: मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। भय पर नियंत्रण रखें। धार्मिक पुस्तकें और देव दर्शन का सहारा लें। धर्म गुरु भी सहायक होगा। ईश्वर की आराधना करें।
मिथुन: रुपए-पैसे के लेन-देन को लेकर सचेत रहें। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। दांपत्य जीवन में भी तनाव की स्थिति आ सकती है।
कर्क: कर्मक्षेत्र मे व्यवधान आएगा। संयम रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मधुर संबंध बनेंगे।
सिंह: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। राजनीतिक व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक, आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है।
कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य पूर्ण होंगे।
तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
वृश्चिक: ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। विवाद में न पड़ें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
धनु: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
मकर: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
कुंभ: कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।