Feb 7, 2023, 09:04 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज दूसरों से ज्यादा अपेक्षा रखना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। व्यवसाय में बड़ी साझेदारी करने से आपको बचना चाहिए। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें। युवा जातक प्रेम संबंधों को लेकर तनाव में हो सकते हैं। मन की चंचलता पर नियन्त्रण रखें।

वृष: आज रुके हुए काम होने से मन शान्त रहेगा। लोग आपकी बातों को काफी महत्व देंगे। दोस्तों के साथ छुट्टी का आनन्द लेंगे। युवाओं को करियर संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। घर से दूर जॉब करने वाले लोग छुट्टी ले सकते हैं।

मिथुन: आज किसी अधिकारी के सहयोग से आपके काम हो सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से किसी सामाजिक मुहिम से जुड़ सकते हैं। महिला जातक आज घर पर अच्छा समय बितायेंगी। आर्थिक मामलों में सूझ-बूझकर निर्णय लेंगे।

कर्क: आज लवमेट्स के साथ अपने पुराने अनुभवों को साझा करेंगे। घर में धर्म-कर्म का माहौल रहेगा। आपका धन फालतू कार्यों में खर्च हो सकता है। विवादित मामलों में दखलंदाजी करने से आपको बचना चाहिए।

सिंह: आज आय के नए स्रोत बनेंगे। गूढ़ विद्याओं को सीखने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपको दौड़-धूप ज्यादा करनी पड़ेगी। व्यापार में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम संबंधों को परिवार में स्वीकृति मिल सकती है।

कन्या: आज जीवनसाथी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। नजदीकी लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं जिसके कारण आपका मन व्यथित होगा। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। मन में उमंग-उत्साह बढ़ेगा।

तुला: आज व्यापार में बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना बन रही है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहने वाला है। आज घर में स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। आपके कार्यों की सभी लोग प्रशंसा करेंगे।

वृश्चिक: आज मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। संतान की उन्नति से गौरवान्वित महसूस करेंगे। आप सुकून और आनन्द की अनुभूति करेंगे। अविवाहित लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। अपने प्रेमी को आज प्रपोज कर सकते हैं।

धनु: आज कारोबार में मनोवांछित परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। काल्पनिक विचारों का प्रभाव आपके ऊपर रहेगा। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जो आपकी अवमानना करते हैं।

मकर: आज करियर में आपको कुछ साहसिक निर्णय लेने पड़ सकते हैं। छुट्टियां मनाने के लिए कहीं बाहर घूमने जायेंगे। जीवनसाथी के साथ उत्तम समय का आनन्द उठायेंगे। माता-पिता आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। कुछ तीखे और मीठे अनुभव एक साथ होंगे।

कुंभ: आज जीवनसाथी के साथ उत्सव का आनन्द उठायेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। आपकी क्रेडिट पर बहुत से उलझे हुए काम हो जायेंगे। अपनी क्षमता से अधिक काम न करें। कारोबार में बड़ा धन लाभ हो सकता है।

मीन: आज आप अपने काम के प्रति पूरी तरह से एकाग्र रहेंगे। पहले किए गए श्रम का आज लाभ प्राप्त होगा। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता आयेगी। नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। आपकी निष्ठा और योग्यता की प्रशंसा होगी।