Feb 2, 2023, 08:27 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष:आज का दिन उच्च पदस्थ लोगों के लिए विशेष रूप से शुभ है। जीवनसाथी के साथ करियर को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। महत्वपूर्ण आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं। जॉब को लेकर आधिकारिक यात्रा करने का विचार बनाएंगे।

वृष:आज  मन में किसी अप्रिय खबर की आशंका रहेगी। ऑफिस में कर्मचारियों के साथ मीठी नोंक-झोंक हो सकती है। जो लोग घर से दूर रहते हैं वे छुट्टी ले सकते हैं। आराम करना पसंद करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना चाहिए।

मिथुन:आज आप दूसरों की मदद को तत्पर रहेंगे। लेकिन अपनी क्षमता से अधिक किसी की सहायता न करें। नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। नव विवाहित जोड़े धर्म-कर्म से अपने दिन की शुरुआत करेंगे।

कर्क:आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नजदीकी संबंधियों से अपने संबंध अच्छे रखें। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। विरोधी मित्रता दिखाने का प्रयास करेंगे। राजनीति और परनिंदा आदि से दूर रहें। नसों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

सिंह:आज वरिष्ठ अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। यदि किसी इंटरव्यू में शामिल हो रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। अनुभवी व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा।

कन्या:आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारी से जुड़े कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। लेकिन आपको पारदर्शिता अवश्य रखनी पड़ेगी। घर में आज कुछ पार्टी जैसा माहौल रहेगा। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

तुला:आज आय के स्रोत काफी अच्छे रहेंगे। व्यापारिक संबंधों का अच्छा लाभ उठाएंगे। लेखन कार्य में आप काफी रुचि लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े प्रोग्राम में जुड़ने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

वृश्चिक:आज अपनी योग्यता पर संदेह न करें। उधार धन देने से बचना चाहिए। ऑनलाइन कारोबार में नुकसान हो सकता है। अपने विचारों को सबसे शेयर न करें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

धनु:आज कला और संगीत में आप काफी रुचि लेंगे। सभी काम बेहतरीन तरीके से कर पाएंगे। बड़े भाई-बहनों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। कारोबार में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी निभानी होगी।

मकर:आज अधीनस्थ कर्मचारियों को पार्टी दे सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त आय के लिए कुछ नए स्रोत ढूंढ सकते हैं। व्यवसाय में खर्चे बढ़ेंगे। कुछ नया और रचनात्मक कार्य करने को प्रेरित होंगे। परिवार में शांति बनी रहेगी।

कुंभ:आज बॉस आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा करेंगे। जॉब में आपके काम की प्रशंसा होगी। धीमे चल रहे निर्माण कार्यों में गति आएगी। नए कार्यों को लेकर उत्साहित रहेंगे। यदि किसी मीटिंग के लिए जा रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं।

मीन:आज आपको नए काम शुरू करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में लोग आपका उपहास कर सकते हैं। लेकिन आपको इन सबसे बेपरवाह रहते हुए सिर्फ काम पर ध्यान देना है। मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिलेगा। जीवनसाथी को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे।