Jul 12, 2023, 09:22 IST

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष: आज जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। गुमी वस्तु आज आपको वापस मिल सकती है। आपके जनसंपर्क का दायरा मजबूत होगा। विद्यार्थियों को करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा।

वृष: आज कार्यक्षेत्र में आपको कठिनाई होगी। बुरी संगत से आपको बचना चाहिए। सोच-विचार में ज्यादा समय व्यर्थ न गंवाएं। बेवजह के खर्चों से आपको बचना चाहिए। गुस्से के बजाय शान्तिपूर्वक कार्य करें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मिथुन: आज आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है। मित्र आपकी काफी मदद करेंगे। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। दिन शान्ति और सुकून से व्यतीत होगा। लोग आपके विचारों को काफी महत्व देंगे।

कर्क: आज आप कार्यक्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगे। लेकिन आपके कार्य बाधा के साथ पूर्ण होंगे। अनुसंधान पूर्ण कार्यों में आप रुचि लेंगे। दुष्ट प्रवृत्ति के लोग आपको नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें।

सिंह: आज आपको इच्छित जगह पर स्थानांतरण भी मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आत्मिक सुख की अनुभूति होगी।

कन्या; आज विरोधियों के सामने आपको सावधान रहना चाहिए। दूसरों के कार्यों में टोका-टाकी न करें। व्यापार में बड़ा प्रयोग करने से बचना चाहिए। परिजनों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। दिन की शुरुआत काफी नकारात्मक रहने वाली है।

तुला: आज विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट में सफलता मिल सकती है। व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से आपको उपहार मिल सकता है। सभी काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन को शादी को लेकर प्रपोज कर सकते हैं।

वृश्चिक: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। नए विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे। भावनात्मक रूप से काफी कमजोर रहेंगे। घर की साफ-सफाई में व्यस्त हो सकते हैं। ऑफिस में आपको ज़िम्मेदारी वाले काम मिलने की संभावना है।

धनु: आज आपके आत्मविश्वास भरे व्यवहार से बॉस प्रसन्न रहेंगे। आपको कुछ समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन काफी सुखद रहेगा। व्यापारिक यात्राओं के लिए दिन बहुत बढ़िया है।

मकर: आज पूरा ध्यान अपने काम पर ही रखें। किसी बड़े काम की योजना बनायेंगे। अपनी गलतियों पर सुधार करें। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। बच्चों के ऊपर किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को लेकर थोड़ी परेशानी होगी।

कुंभ: आज जॉब में प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है। घर में मेहमान आ सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। जॉब में उच्चाधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे।

मीन; आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। प्रेम संबंधों में परेशानी का अनुभव होगा। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये।