मेष
आज मांगलिक कार्यों की योजना बना सकते हैं। छोटे बच्चों के व्यवहार को लेकर चिन्ता होगी। संचित धन किसी गलत काम में खर्च हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह से आपको लाभ होगा। प्रेम संबंधों में तनाव की संभावना बन रही है।
वृष
आज अपनी दिनचर्या संयमित रखें। गूढ विषयों को गहराई से समझेंगे। नई जॉब का ऑफर आपको मिल सकता है। आय की स्थिति बेहतर रहने वाली है। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहने वाले हैं।
मिथुन
आज मित्रों के साथ टकराव हो सकता है। ऑफिस के माहौल पर नजर बनाएं रखें। अनुभवी लोगों के परामर्श से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नई तकनीकों का प्रयोग कर सकते हैं। भावनाओं में बहकर अनावश्यक खर्च को बढ़ावा देंगे।
कर्क
आज परिजनों के साथ सार्थक समय बितायेंगे। उच्च अधिकारियों के माध्यम से आपको लाभ मिलेगा। सबके सामने आपकी प्रशंसा भी हो सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छी कम्पनी में जॉब मिल सकती है।
सिंह
आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नई जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो दिन बहुत शुभ है। रुका हुआ काम अचानक बनने की संभावना बन रही है। अपनी कार्यशैली पर विश्वास रखें सन्देह न करें।
कन्या
आज तर्क और बुद्धि का सार्थक उपयोग करेंगे। आपको उत्तेजना पर नियंत्रण रखना चाहिए। डायबिटीज़ के रोगियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसीलिए यदि कुछ असुविधा हो तो चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें। जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है।
तुला
आज आप बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे। विवादों से आपको दूर रहना चाहिये। पुरानी उलझनों में आप दोबारा उलझ सकते हैं। जल्दबाज़ी में आपको नौकरी बदलने का निर्णय नहीं करना चाहिए। धन संबंधी मामलों को लेकर सावधानी रखें।
वृश्चिक
आज परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बातें करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको शानदार सफलता मिल सकती है। अपना काम आपको स्वयं ही करना चाहिए। बिगड़ी हुई बात या डील को आप समझदारी से संभाल लेंगे।
धनु
आज राजनीति से जुड़े लोगों के ऊपर कुछ दबाव हो सकता है। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। शरीर में थोड़ी थकावट रहेगी। धर्म-कर्म को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।
मकर
आज भीड़भाड़ में जाने से आपको बचना चाहिए। नई जॉब में समस्या आ सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आप नए प्रयोग कर सकते हैं। महत्वपूर्ण पेपर्स और फाइल्स को सुरक्षित रखें।
कुंभ
आज दांपत्य जीवन में अशान्ति रहेगी। सरकारी कार्यों में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में पूरा मन नहीं लगेगा। बेहतर है की आप अपने खर्चों को कम करें। परिस्थितियों को लेकर सावधान रहना आवश्यक है।
मीन
आज आपको उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। आप लोगों को शुभ कार्यों के लिए प्रोत्साहित करेंगे। ऑफिस में सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। संघर्ष और मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। सामाजिक संस्थाओं में आप काफी सहयोग देंगे।